Bhopal News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: रीवा से तीन महीने पहले आया था राजधानी, रूम मैट ने दी थी घटना की खबर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी इलाके में हुई है। इससे पहले भी युवा बेरोजगार ने कोलार इलाके में फांसी लगाई थी। एक महीने के भीतर यह दूसरी घटना प्रकाश में आई है। पुलिस का दावा है कि शुरूआती जांच में अब तक आत्महत्या के कोई ठोस वजह पता नहीं चले हैं।

मकान मालिक ने दी थी जानकारी

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार आत्महत्या करने की जानकारी 19 जनवरी की रात लगभग आठ बजे पुलिस को मिली थी। यह खबर हरिओम गुप्ता (Hariom Gupta) ने पुलिस को दी थी। शव की पहचान जितेंद्र देव पिता देव वर्मा उम्र 24 साल के रूप में हुई है। वह मूलत: रीवा का रहने वाला है। यहां सोनागिरी सी—सेक्टर इलाके में वह रह रहा था। जितेंद्र देव (Jitendra Dev) तीन महीने पहले ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए भोपाल आया था। उसके साथ  कई अन्य रूममैट भी रहते हैं। उसने कूलर पर चढ़कर नायलोन की रस्सी से फंदा बनाकर खुदकुशी की थी। पिपलानी पुलिस मर्ग 03/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रहे है। शुरूआती जांच एएसआई उमेश सेन (ASI Umesh Sen) ने की है। उन्होंने बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल से वजह का पता लगाया जाएगा। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद की निशानी है। यदि ऐसा अहसास होता है तो 18005990019 पर संपर्क करें। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!