Bhopal News: मौत से पहले आया आखिरी कॉल

Share

Bhopal News: रायसेन से आकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, जिस वाहन ने टक्कर मारी उस पर सस्पेंस बरकरार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। व्यक्ति की मौत के बाद उसकी हर गतिविधि की याद आती है। ऐसा ही एक वाक्या भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बिलखिरिया इलाके में हुआ है। यहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। उसे जिस वाहन ने टक्कर मारा अभी उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस तक यह बात तब पहुंची जब हादसे में मारे गए युवक को तलाशते हुए मौसी का बेटा पहुंचा। उसके पास आखिरी कॉल यह बोलकर आया था कि उसकी मोबाइल की बैट्री डिस्चार्ज हो रही है। लेकिन, जब वह वहां पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

रात होने के कारण वाहन का पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती

बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 31 मई की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई थी। हादसा शामियाना होटल (Shamiyana Hotel) के पास हुआ था। जिस युवक की मौत हुई उसने कान पर हेड फोन लगा रखा था। इससे पहले बिलखिरिया पुलिस मर्ग 33/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इसी जांच के दौरान हादसे को लेकर कई कड़ियां जुड़नी शुरु हो गई। जिसके बाद अज्ञात शव की पहचान भी कुछ घंटों बाद हो गई। दुर्घटना के इस मामले की जांच प्रधान आरक्षक मनोहर राय कर रहे हैं। शव की पहचान निखिल कुशवाह (Nikhil Kushwah) पिता ईश्वर दास कुशवाहा उम्र 22 साल के रुप में हुई। वह मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के ग्राम सलैया बरेली का रहने वाला था। निखिल कुशवाहा भोपाल शहर में थाना अयोध्या नगर स्थित राजीव कॉलोनी में रहता था। वह भोपाल में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग करने रायसेन से आया था। तफ्तीश में पता चला कि निखिल कुशवाहा शुक्रवार दोपहर करीब तीन अपने गांव सलैया रायसेन से भोपाल के लिए निकला था। उसके परिजनों से मोबाइल पर बात नहीं हो पाई थी। आखिरी बार निखिल कुशवाहा ने मौसी का लड़के रामस्वरूप को फोन लगाया था। वह अयोध्या नगर स्थित क्रेशर बस्ती में रहता है। उसके पास रात नौ बजे यह बोलकर कॉल आया था कि उसका मोबाइल बंद होने वाला है। वह कोकता ट्रांसपोर्ट नगर (Kokta Transport Nagar) में खड़ा हुआ है उसे लेने आ जाओ। रामस्वरूप उसे तलाशते हुए कोकता ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचा। यहां पर वह नहीं मिला लेकिन उसने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित चौकी पर पहुंचा। यहां उसे ड्यूटी पर प्रधान आरक्षक मनोहर राय (HC Manohar Rai) मिले थे। रामस्वरुप से नंबर लेकर निखिल कुशवाहा के मिलने पर संपर्क करने का बोला था। उन्होंने उसको यह भी बताया कि शामियाना होटल के पास एक्सीडेंट हुआ है। घायल को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) भेजा है। वह अस्पताल पहुंचा तो वह निखिल कुशवाहा निकला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एक ही स्पॉट पर दूसरी बार जानलेवा हमला
Don`t copy text!