Bhopal News: गंभीर हालत में नर्मदा अस्पताल में भर्ती बाइक सवार

Share

Bhopal News: पुलिस विभाग में तैनात एएसआई के बेटे की हालत नाजुक, पिता ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर

Bhopal News
रातीबड़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। यह दुर्घटना एक सप्ताह पहले हुई थी। हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ इलाके में हुआ। हादसे में जख्मी युवक की हालत नाजुक है। उसके पिता पुलिस विभाग में अधिकारी है। जिन्होंने थाने में वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।

टक्कर लगने के बाद पेड़ से टकराई थी बाइक

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना 26 अप्रैल को हुई थी। हादसे में जख्मी अनुराग भदौरिया (Anurag Bhadauriya) है। वह बोलने की स्थिति में नहीं है। उसका नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) में इलाज चल रहा है। थाने में एफआईआर उसके पिता राजीव सिंह भदौरिया (Rajiv Singh Bhadauriya) पिता सूर्यपाल सिंह भदौरिया उम्र 46 साल ने दर्ज कराई। वे नीलबड़ स्थित शिव विहार कॉलोनी में रहते हैं। राजीव सिंह भदौरिया पुलिस विभाग में एएसआई है। घटना की जानकारी उन्हें बेटे के दोस्त उत्कर्ष (Utkarsh) ने दी थी। बेटा अनुराग भदौरिया अपनी बाइक एमपी—04—क्यूवी—4443 से केरवा डैम की तरफ से घर आ रहा था। शारदा विहार (Sharda Vihar) से अंदर मुड़ते ही मेंडोरी रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिस कारण बाइक असंतुलित हुई और पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 1 मई को 150/23 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मानसरोवर डेंटल अस्पताल में हुआ हादसा
Don`t copy text!