Bhopal News: लिव इन में रह रहे युवक ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: दूसरे समाज की शादीशुदा महिला के साथ रहने से परिजन चल रहे थे नाराज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) ईटखेड़ी इलाके से मिल रही है। यहां एक युवक ने फांसी लगाई है। वह परिवार से अलग एक महिला के साथ लिव इन में रहता था। इस बात से उसके माता—पिता नाराज चल रहे थे। मृतक शराब पीने का भी आदी था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए आत्महत्या की वजह पर अभी पुलिस कोई ठोस जानकारी नहीं दे पा रही है।

महिला के साथ रहने से थे नाराज

ईटखेड़ी थाना पुलिस के अनुसार 7 जुलाई की शाम लगभग सात बजे ग्राम पतलौन में एक व्यक्ति की फांसी लगाने की सूचना मिली थी। इस बात की जानकारी पुलिस को मोहम्मद फैजान खान (Mohmmed Faizan Khan) ने दी थी। आत्महत्या 22 वर्षीय अनिल उर्फ भूरा विश्वकर्मा ने की थी। उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। पुलिस के अनुसार वह कबाड़े का काम करता था। शराब पीने की उसको लत भी थी। अनिल विश्वकर्मा (Anil Vishwkarma) ने शादीशुदा एक महिला के साथ लिव इन में रहता था। इस बात से उसके परिजन नाराज हो गए थे। वह दूसरे समाज की भी महिला के साथ दो साल से रह रहा था। उसका परिवार गौतम नगर इलाके में रहता है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं।

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कार ने बाइक को मारी टक्कर

महिला ने फांसी लगाई

Bhopal News
सांकेतिक फोटो

इसी तरह पिपलानी स्थित अंजता कॉम्पलेक्स में डॉली श्रीवास पुत्री स्वर्गीय गोपाल श्रीवास उम्र 36 साल ने फांसी लगा ली। यह घटना 7 जुलाई की शाम लगभग सात बजे पुलिस को पता चली थी। सूचना प्रशांत श्रीवास (Prashant Shrivas) ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने बताया डॉली श्रीवास (Dolly Shrivas) बंगलों में कुकिंग का काम करती है। वह मां के साथ यहां रहती है। इसी तरह अयोध्या नगर पुलिस ने मनीष पिता चुन्नी लाल उम्र 35 साल की मौत के मामले में मर्ग कायम किया है। वह 24 जून को आग से झुलसने के बाद हमीदिया अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसकी छाती आग की लपटों में झुलस गई थी।

मौत के बाद आई सुध

Bhopal News
हमीदिया हॉस्पीटल

पुलिस ने बताया मनीष ने मच्छर मारने के लिए क्वाइल जलाई थी। पंखा तेज होने की वजह से चिंगारी कपड़े में लग गई। घटना के वक्त पत्नी दिल्ली में स्थित मायके गई थी। पुलिस ने बताया कि मनीष बंसल (Manish Bansal) मजदूरी का काम करता था। उसको हमीदिया अस्पताल में जब भर्ती कराया गया था तब जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। इसलिए मनीष बंसल के मृत्यु पूर्व कथन दर्ज नहीं किए जा सके। उसकी मौत के बाद मामला पुलिस केस का होने पर थाने को 7 जुलाई की दोपहर लगभग साढ़े दस बजे दर्ज कराया गया। यह खबर पुलिस को डॉक्टर धारवे ने फोन पर दी थी।

यह भी पढ़ें: यह शातिर चार जालसाज जो शहरों में रहते तो जरुर है लेकिन नेटवर्क गांव में फैला रखा था, पुलिस को भी पता है पीछे नेता का हाथ है इसलिए पुलिस भी हथेली नहीं लगा रही थी

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: एलआईसी एजेंट बनकर खाते से निकाले 75 हजार रुपए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!