Bhopal News: कार की टक्कर से हुई थी मौत

Share

Bhopal News: हमीदिया अस्पताल ने गलत थाने में दे दी थी सूचना, जांच के बाद अब चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
अशोका गार्डन थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। कार की टक्कर हुई मौत के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में हुई थी। लेकिन, मौत होने पर हमीदिया अस्पताल ने बागसेवनिया थाने को खबर कर दी थी। पुलिस ने पीएम कराने के बाद जांच की तो पता चला कि यह दुर्घटना अशोका गार्डन इलाके में हुई थी। इसलिए केस डायरी अब अशोका गार्डन थाने भेजी गई।

सर्जरी के बाद भी नही बचा सके जान

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 17 फरवरी की रात लगभग आठ बजे हुई थी। दुर्घटना प्रभात चौराहे के पास हुई थी। उसे कार (Car) एमपी—19—सीए—0238 ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दिनेश अहिरवार (Dinesh Ahirwar) उम्र 35 साल जख्मी हो गया था। वह अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंशापूर्ण मंदिर के पास रहता था। जिस कार ने टक्कर मारी उससे उतरे लोगों ने उसको फुटपाथ पर बैठा दिया। इसके बाद वह उठकर अपने घर चला गया। लेकिन, अगले दिन उसकी तबीयत बिगड़ी तो हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital)  पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी भी की थी। सर्जरी के बाद दिनेश अहिरवार की 22 अप्रैल को मौत हो गई। यह जानकारी हमीदिया अस्पताल ने बागसेवनिया (Bagsewania) थाने को दर्ज करा दी। जिस कारण बागसेवनिया पुलिस मर्ग 04/25 दर्ज कर मामले की जांच करने पहुंची। तफ्तीश में पता चला कि दुर्घटना बागसेवनिया थाना क्षेत्र की बजाय अशोका गार्डन इलाके में हुई थी। यह केस डायरी डीसीपी जोन—1 प्रिंयका शुक्ला (DCP Priyanka Shukla) कार्यालय के जरिए अशोका गार्डन थाने को भेजी गई। जिसके बाद अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 17/25 दर्ज किया गया। थाने में जांच एसआई विजय भामरे (SI Vijay Bhamre) को मिली। जांच के बाद 04 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 202/25 दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ठेकेदार को तीन व्यक्तियों ने पीटा 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!