IYC Election MP : अध्यक्ष पद पर विक्रांत भूरिया और संजय यादव के बीच मुकाबला

Share

दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी कर रहे समर्थन

IYC Election
विक्रांत भूरिया और संजय सिंह यादव

भोपाल। (Youth Congress Election MP 2020) लंबे समय बाद मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के चुनाव (IYC Election) हो रहे है। संगठन स्तर के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल 12 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें कांग्रेस के दो युवा विधायक भी मैदान है। विधानसभा अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक के लिए एक साथ चुनाव हो रहे है। जिसमें सक्रीय सदस्य ऑनलाइन वोटिंग करेंगे। 10 से 12 दिसंबर तक वोटिंग होगी। 15 दिसंबर तक युवा कांग्रेस मध्यप्रदेश को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। प्रदेश में 3 लाख से ज्यादा सक्रीय सदस्य बनाए गए है। प्रत्येक सदस्य पांच वोट डालेगा। मोबाइल एप के जरिए विधानसभा अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव के लिए वोट डाले जाएंगे।

विक्रांत का पलड़ा भारी

IYC Election
पिता कांतिलाल भूरिया के साथ विक्रांत भूरिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया, अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे है। विक्रांत को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का समर्थन मिल रहा है। जानकारों का कहना है कि दिग्विजय सिंह सक्रीय हो गए है। विक्रांत को जिताने के लिए संपर्क किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ विक्रांत खुद भी प्रदेश भर में दौरा कर रहे है। जगह-जगह जाकर कार्यकर्ताओं से वोट की अपील कर रहे है।

विधायक जिताएंगे चुनाव

Digvijaya Singh on Ram Mandir
दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सांसद-File Photo

उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद भी युवा कांग्रेस के इस संगठन चुनाव में नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह कमी नहीं आई है। वहीं दूसरी तरफ हमेशा की तरह संगठन का ये चुनाव भी गुटों में बंटता दिखाई दे रहा है। जानकारों का कहना है कि इस चुनाव में कांग्रेस विधायक अहम भूमिका निभाएंगे। विधायक जिसे चाहेंगे वहीं अध्यक्ष बनेगा। ऐसे में दिग्विजय सिंह के खेमे में ज्यादा विधायक है, लिहाजा विक्रांत की स्थिति मजबूत दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाइक पार्किग को लेकर विवाद में लहुलूहान

सियासी अदावत का मिलेगा फायदा

Jitu Patwari
जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री, मध्यप्रदेश, फाइल फोटो

विक्रांत को दिग्विजय सिंह के अलावा कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं का भी साथ मिल रहा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का समर्थन भी भूरिया को मिलने की पुख्ता खबर है। इस समर्थन के पीछे सियासी अदावत को वजह बताया जा रहा है। क्यों कि दूसरे मजबूत प्रत्याशी के पीछे जीतू पटवारी खड़े है।

मजबूत स्थिति में संजय यादव

IYC Election
संजय सिंह यादव, प्रत्याशी

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक लाखन सिंह यादव के भतीजे संजय यादव अध्यक्ष पद के लिए मजबूत स्थिति में है। उन्हें पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी, विधायक कुणाल चौधरी का साथ मिल रहा है। जीतू पटवारी और कुणाल चौधरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहे है। दोनों ने संगठन का चुनाव लड़ा है। लिहाजा उनके तजुर्बे का फायदा संजय यादव को मिल रहा है। संजय यादव भी प्रदेश में दौरा करके कार्यकर्ताओं से वोट मांग रहे है।

दो विधायक मैदान में

अध्यक्ष पद पर तीसरे मजबूत कैंडिडेट के रूप में आगर से विधायक विपिन वानखेड़े है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष वानखेड़े के समर्थक प्रदेशभर में है। वें युवा कांग्रेस चुनाव की तैयारी लंबे समय से कर रहे है। लिहाजा उनकी उम्मीदवारी मजबूत बताई जा रही है। वहीं सतना से विधायक सिद्धार्थ कुशवाह भी मैदान में है, हालांकि उनके जीतने की उम्मीद कम है।

अजीत बोरासी और विवेक त्रिपाठी

IYC Election 2020
विवेक त्रिपाठी, प्रवक्ता, एनएसयूआई, मध्यप्रदेश

सांवेर से हाल ही में कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रेमचंद गुड्डू के बेटे अजीत बोरासी भी युवा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे है। वहीं एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी भी मैदान में है। विवेक त्रिपाठी प्रदेश के युवाओं के बीच जाना माना चेहरा है। व्यवहार कुशलता का लाभ उन्हें मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:   नेता अच्छी नहीं अपनी पुलिस चाहते हैं : त्रिपाठी

यह भी पढ़ेंः कौन जीतेगा अपनों के बीच छिड़ी जंग

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!