Bhopal News: साथ में काम करने वाले दोस्त ने पुलिस को दी खबर, शव पीएम के लिए भेजा

भोपाल। कमरे के भीतर एक व्यक्ति की लाश मिली है। उसे दोस्तों ने मृत हालत में पाया था। पुलिस ने शव पीएम के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) देहात के बिलखिरिया थाना क्षेत्र का है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की तरफ से जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।
मिस्त्री का काम करता था
बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 30 जून की सुबह पौने नौ बजे सोनू कुशवाह (Sonu Kushwah) ने पुलिस को बताई थी। घटना ट्रांसपोर्ट नगर (Transport Nagar) में एक कारोबारी के मकान में हुई है। यहां 30 वर्षीय कुलदीप सिलावट (Kuldeep Silawat) रहता था। वह मूलत: विदिशा जिले के ग्यारसपुर (Gyaraspur) का रहने वाला था। वह मिस्त्री का काम करता था। जहां रहता था वहां चौकीदारी भी उस मकान की करता था। कुलदीप सिलावट ने दो दिन पूर्व तबीयत खराब रहने की बात बोली थी। वह कुछ दिनों से नियमित काम पर भी नहीं आ रहा था। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 43/25 कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) भेज दिया गया है। पुलिस ने संभावना जताई है कि मौत हार्ट अटैक से हो सकती है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।