Bhopal News: सड़क हादसे में पीछे बैठे दूसरे युवक की भी हालत नाजुक, एम्स अस्पताल में कराया गया भर्ती, कार चालक के खिलाफ दर्ज होगा प्रकरण
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/03/Bhopal-Road-Accident-001-300x150.jpg)
भोपाल। कार की जोरदार टक्कर से सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई हैै। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र में हुआ था। तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि उसके पीछे बैठा युवक गंभीर रुप से भोपाल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार ने मारी थी बाइक को टक्कर
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना मिसरोद स्थित शिव मंदिर (Shiv Mandir) के नजदीक चौराहे पर हुई थी। जिसमें निर्मल सिंह ठाकुर (Nirmal Singh Thakur) पिता भगवत सिंह ठाकुर उम्र 27 की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना 26—27 दिसंबर की दरमियानी रात लगभग सवा एक बजे हुई थी। वह मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित शीतल धाम (Sheetal Dham) में रहता था। पुलिस ने बताया कि निर्मल सिंह ठाकुर बाइक चला रहा था। उसके साथ पीछे अक्षय पटेल ((Akshay Patel) ) बैठा हुआ था। निर्मल सिंह ठाकुर प्रायवेट जॉब करता था। कार (Car) ने बाइक (Bike) को टक्कर मारी थी। पुलिस को टक्कर मारने वाली कार का नंबर पता चल गया है। जिसके खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज करने जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह भीषण दुर्घटना गुरुवार—शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग एक बजे हुई है। मिसरोद पुलिस मर्ग 90/24 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई प्रेम सिंह (SI Prem Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने निर्मल सिंह ठाकुर का शव पीएम के लिए एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) भेज दिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।