Bhopal News: पेड़ पर लटकी मिली लाश 

Share

Bhopal News: आत्महत्या की वजह नहीं हुई साफ, परिजनों के बयान पर टिका हुआ है मामला

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पेड़ पर एक मजदूर की लाश लटकी मिली है। उसका नजदीक ही घर भी था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। परिजनों का दावा है कि उसे रात से तलाशा जा रहा था। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण अभी मौत की वजह भी साफ नहीं हुई है।

पुलिस तक ऐसे पहुंची थी बात

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार घटना 28—29 मार्च की दरमियानी रात हुई है। घटना ग्राम छापरी में हुई है। यहां अर्जुन मारन पिता बाबू मारन उम्र 36 साल रहता था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। अर्जुन मारन (Arjun Maran) मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि मृतक घर से चला गया था तो रातभर उसे ढूंढा गया था। हालांकि यह पता नहीं चल सका कि वह किन कारणों से घर से बाहर निकला था। सुबह गांव में रहने वाले लोगों ने उसे घर के पीछे खेत पर पेड़ में लटके हुए देखा था। मामले की जांच एसआई उदय सिंह (SI Uday Singh) कर रहे है। रातीबड़ पुलिस मर्ग 15/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करके वस्तुस्थिति का पता लगा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मेडिकल शॉप का मालिक इंजेक्शन बेचते गिरफ्तार
Don`t copy text!