Bhopal News: छत से गिरकर मजदूर की मौत

Share

Bhopal News: शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया, घटना की वजहों का पता लगा रही पुलिस

Bhopal News
मिसरोद थाना जिला भोपाल- फाइल फोटो

भोपाल। मजदूरी करते समय एक व्यक्ति की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस इसे हादसा मान रही है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह पता लगा रही है पुलिस

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 13 नवंबर की दोपहर लगभग ढाई बजे पुलिस को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर अहिरवार ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान प्रद्युम्न भारद्वाज (Pradumna Bharadwaj) पिता रामअवतार भारद्वाज उम्र 26 साल के रूप में हुई। वे दामखेड़ा में रहते थे। वे मजदूरी किया करते थे। मजदूरी करते समय वे मकान की छत से गिर गए थे। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें नोबल अस्पताल (Nobel Hospital) पहुंचाया था। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया था। हमीदिया में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस का अनुमान है कि दुर्घटना के दौरान आई चोटों के कारण उनकी मौत हुई है। मिसरोद पुलिस मर्ग 60/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fake Currency : नकली नोट के साथ धराया कानपुर का युवक 
Don`t copy text!