Bhopal News: दो युवकों की लड़ाई में रोकना—टोकना महिला को पड़ा भारी

Share

Bhopal News: थाने में शिकायत करने जा रही महिला को बीच रास्ते में हाथ पकड़कर की छेड़छाड़

Bhopal News
File Clip Courtesy

भोपाल। बीच सड़क पर लड़ाई—झगड़ा कर रहे दो युवकों के बीच महिला को टोकना महंगा पड़ गया। दोनों आरोपी उसके साथ अभद्रता करने लगे। जब वह शिकायत करने थाने जाने लगी तो बुरी नीयत से उसका हाथ दबोच लिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। महिला ने थाने में पहुंचकर दोनों बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

थाने के नजदीक हुई थी घटना

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 14—15 नवंबर की दरमियानी रात लगभग चार बजे 556/22 धारा 294/323/354/34/3—2/वीए (गाली—गलौज, मारपीट, छेड़छाड़, एक से अधिक आरोपी और ऐट्रो सिटी एक्ट का मामला) दर्ज किया है। शिकायत 27 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। महिला ने थाने में पहुंचकर पुलिस को बताया कि रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे आरोपी विनय नेपाली (Vinay Nepali) और अमन शर्मा (Aman Sharma) उसके घर के सामने झगड़ा कर रहे थे। इस बीच महिला ने घर के बाहर आकर दोनों को ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उसे जाति से अपमानित किया। वह दोनों की शिकायत करने थाने जाने लगी। तभी आरोपियों ने उसका हाथ पकड़कर उससे छेड़छाड़ कर दी। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: सेहत के लिए फिक्रमंद सेना के हवलदार की अस्पताल में मौत
Don`t copy text!