Bhopal Suspicious Death: छत डालते वक्त हादसे में मजदूर की मौत

Share

Bhopal Suspicious Death: करंट से झुलसा था व्यक्ति, पीएम के लिए शव भेजा

Bhopal Suspicious Death
सांकेतिक चित्र

भोपाल। छत डालते समय एक मजदूर हादसे का शिकार हो गया। उसको जोरदार करंट का झटका लगा था। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। हादसा उस वक्त हुआ था जब छत डाली जा रही थी। इधर, एक अन्य व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Bhopal Suspicious Death) हो गई। दोनों मामलो में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

मकान की छत डल रही थी

अयोध्या नगर थाना पुलिस ने बताया प्रदीप शाक्या पिता मान सिंह शाक्या उम्र 40 साल था। परिजनों ने बताया प्रदीप (Pradeep Shakya) अशोक नगर पुल बोगदा का रहने वाला था। वह मजदूरी करता था। मजदूरी करने के लिए वह ओल्ड मिनाल रेसीडेंसी (Old Minal Residency) अयोध्या नगर जाता था। वहां एक व्यक्ति के मकान की छत डल रही थी। सोमवार सुबह भी वह वहीं गया था। छत का काम चल रहा था। तभी नीचे रखी पानी की मोटर से दूसरी मंजिल पर पानी चढ़ नहीं रहा था।

ऐसे लगा था करंट

जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक श्याम मोहन तिवारी (Shayam Mohan Tiwari) ने बताया मोटर से पानी उपर नहीं चढ़ रहा था। प्रदीप मोटर के वॉयर में हाथ लगाया था। तभी उसे करंट का जोरदार झटका लगा। झटके से वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया था। बदहवास हालत में लोग उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, अचानक तबीयत बिगड़ने से परिजना जयंत सोनी (Jayant Soni) पिता शांतिलाल उम्र 32 साल निवासी समन्वय नगर थाना अवधपुरी को एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अवधपुरी थाना पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वृद्ध समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!