Bhopal News: सास और पति करते थे महिला के चरित्र पर शक

Share

Bhopal News: यातनाओं से तंग आकर महिला ने पुलिस से मांगी मदद, मामला दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) हनुमानगंज इलाके से मिल रही है। यहां एक महिला ने पति और उसके परिवार के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति और सास उसके चरित्र पर शक किया करते थे। इस बात को लेकर अक्सर घर में तनाव और विवाद होता रहता था।

चार साल पहले हुई शादी

हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार 05 जुलाई की रात लगभग सवा नौ बजे धारा 498ए/294/323/34/3/4 (प्रताड़ना, गाली—गलौज, मारपीट, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता जिसकी उम्र 22 साल है उसका मायका भानपुर में हैं। शादी यहां फूटा मकबरा में रहने वाले अब्दुल हलीम (Abdul Halim) के साथ चार साल पहले हुई थी। पति पान की गुमठी चलाता है। पीड़िता को बच्चे नहीं हो रहे थे। ससुराल वाले पीड़िता के चरित्र पर शक भी करते हैं। इस मामले में आरोपी पति के अलावा ससुर अब्दुल मन्नान (Abdul Mannan), जेठ सलीम, जेठानी शकीना है। आरोपी प्रताड़ित करने के अलावा मारपीट भी करते थे।

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Crime
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP IPS Transfer: एडीजी सागर को जेएनपीए भेजा गया, सकलेचा भोपाल एएसपी बनाए गए
Don`t copy text!