Bhopal News: पिता की संपत्ति को लेकर दो भाई भिड़े

Share

Bhopal News: रिटायर्ड कंपनी कमांडर के परिवार से जुड़ा है यह मामला, कोर्ट में चल रहा है विवाद

Bhopal News
अशोका गार्डन थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। पुलिस विभाग के रिटायर्ड कंपनी कमांडर के परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद (Property Dispute News) छिड़ा है। दोनों सगे भाई है जो पिता की संपत्ति को लेकर आमने—सामने हैं। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। यहां पिता की संपत्ति के हक को लेकर कोर्ट में भी केस चल रहा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने भाई समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया है।

न्यायालय के फैसले का नहीं किया इंतजार

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 3 मार्च की दोपहर लगभग दो बजे 148/22 धारा 452/294/323/506/34 (घर में घुसना, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी सरोज सिंह (Saroj Singh), शोभा सिंह (Shobha Singh), रोबिन सिंह (Robin Singh), आशीष (Ashish) और अमित (Amit) है। ​उनके खिलाफ रिंकू सिंह पति संतोष सिंह उम्र 31 साल ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन सरोज उनकी पत्नी शोभा, बेटा रोबिन घर में घुस आए थे। आते ही उन्होंने पिता राजदेव सिंह का एटीएम कार्ड और जमीन के कागजात जो हमारे पास रखे है। उन्हें देने के लिए बोला था। संतोष ने कागज और एटीएम देने से इंकार कर दिया। उनका बोलना था इसका कोर्ट में केस चल रहा है। न्यायालय के फैसला सुनाने तक उन्हें पिता की कोई चीज नहीं मिलेगी। इस बात पर दोनों पक्षों में झड़प हुई। विवाद बढ़ते ही उसके साथी आशीष और अमित भी घर में घुस आए। सभी ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। झगड़ा शांत होने के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP DGP Farewell Ceremony
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!