Bhopal News: पुलिस मुखबिरी के शक में धमकी

Share

Bhopal News: शराब तस्करी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस की थी चौकस नजर

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बिलखिरिया इलाके से मिल रही है। यहां एक महिला को घर में घुसकर धमकी दी गई है। जिस व्यक्ति ने धमकी दी है वह शराब की तस्करी करता है। उसको शक था कि महिला उसकी पुलिस को मुखबिरी करती है।

तस्कर का साथी भी शामिल

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 18 अगस्त की रात लगभग नौ बजे धारा 458/327/294/506/34 (बुरी नीयत से घर में घुसना, रंगदारी, गाली—गलौज, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना छावनी पठार इलाके की है। जिसकी शिकायत आशा कुशवाहा पति रमेश कुश्वाहा उम्र 34 साल ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी महेंद्र सिंह, रतन (Ratna), रत्न की पत्नी निशा (Nisha) और रत्न का भाई सोम (Som) है। पुलिस ने बताया मुख्य आरोपी महेंद्र सिंह (Mahendra Singh) है। वह अवैध शराब बेचने का काम करता है। जिसमें रत्न भी उसकी मदद करता है। उन पर निगरानी के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को तैनात कर रखा है। वह कुछ करता है तो पुलिस को खबर लग जाती है। इसलिए महेंद्र सिंह को शक था कि आशा कुशवाहा (Asha Kushwaha) पुलिस को मुखबिरी करती है। इसी शक में आरोपियों ने मिलकर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Media News: संपादक से मारपीट, दूसरे की अंगुली कटी
Don`t copy text!