Bhopal Murder Case: महिला की बेरहमी से हत्या, पति ने चाकू से गोद दिया

Share

महिला की मौके पर ही मौत, आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Murder Case
महिला जिसकी हत्या हुई। दूसरे चित्र में आरोपी पति जो गिरफ्तार है।

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी पति ने चाकू से आधा दर्जन से अधिक वार किए थे। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Madhya Pradesh Murder Case) के कोलार थाना क्षेत्र की हैं। आरोपी पति महिला के चरित्र पर शक (Bhopal Murder Case) करता था। जिसके चलते उसने खौफनाक कदम उठाया। कोलार पुलिस ने आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: खंडहर मेंं मिली युवत की लाश, पुलिस छुपा रही गहरा राज

कोलार थाना पुलिस ने www.thecrimeinfo.com द क्राईम इंफो डॅाट कॉम को बताया कि 35 वर्षीय श्यामा यादव (Shyama Yadav) की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने बताया कि वह दूसरों के घर में कामकाज करती थी। उसका पति शोभाराम (Shobharam) मजदूरी का करता है। वह आए दिन उसके चरित्र पर शक की वजह से उसके साथ गाली गलौच करता था। इस बात कर महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी शोभाराम उसे बेरहमी से पीटता था। रविवार देर रात काम से घर लौटने पर आरोपी शोभाराम ने महिला से विवाद करना शुरू कर दिया था। उसी विवाद में आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की थी। दूसरे दिन सुबह जब महिला घर से काम करने के लिए मंदाकिनी श्री विनायक अस्पताल के सामने पहुंची तो आरोपी शोभाराम बच्चों को लेकर वहां पहुंच गया। वह महिला को मारने के इरादे से साथ में तेज धारदार चाकू लेकर गया था। दोनों सड़क किनारे खड़े होकर रात वाली बात पर झगड़ा कर रहे थे। झगड़ते—झगड़ते महिला ने शोभाराम को वहां से चले जाने के लिए बोला।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News:  किसान के खाते से रकम निकाली

 

साथ ही वह सामने वाले घर में काम करने चली गई। उसके जाते ही आरोपी भी महिला के पीछे से दरवाजा खोलकर घर मेें घुसा और चाकू से उसके सिर, दोनों हाथ, दोनों पैर और छाती पर चाकू से वार कर दिए। महिला की आवाज से घर के लोग जब पहुंचे तब तक तो महिला ने दम तोड़ दिया था।
जिसके बाद मकान मलिक ने कोलार पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हथियार समेत घटना स्थल से गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवा दिया गया है।

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!