Bhopal News: घर में पति समेत अन्य रिश्तेदारों ने उसको सुविधाओं से मरहूम किया, थाने पहुंची प्रकरण दर्ज

भोपाल।घरेलू हिंसा का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला जिसके साथ उसका पति मारपीट करता। उसे कमरे में जीने को मोहताज कर रखा था। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। अब उसकी पानी और बिजली भी पति ने बंद कर दी। इस कारण वह थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।
बिजली—पानी भी कर दिया बंद
स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 33 साल है। उसकी 2013 में शादी हुई थी। विवाह के बाद एक बच्चे को भी उसने जन्म दिया। उसका जीवन विवाह के बाद सामान्य चल रहा था। लेकिन, असली मुसीबत तब आई जब कोरोना काल में उसके ससुर की मौत हो गई। उसके बाद पति हेमंत लोधी (Hemant Lodhi) परेशान करने लगा। पति किसान है। ससुर की मौत के बाद उसका पति बेलगाम हो गया। वह उसके साथ मारपीट करता है। सास भगवती लोधी (Bhagwati Lodhi) और जेठ राजकिशोर लोधी (Rajkishore Lodhi) पर भी पीड़िता ने आरोप लगाए है। यह सभी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पति ने पीड़िता को एक कमरे में रहने की अनुमति दी है। अब उसकी बिजली—पानी की सप्लाई भी पति और उसके रिश्तेदारों ने बंद कर दी। इन्हीं बातों से तंग आकर वह पुलिस थाने पहुंची। वहां उसने मुकदमा दर्ज कराया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल लक्ष्मी गडेकर (HC Laxmi Gadekar) कर रही हैं। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में प्रकरण 136/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।