Bhopal News: शादी करने से मुकरा मंगेतर तो पुलिस से मांगी मदद

Share

Bhopal News: मुंबई में जॉब करने वाले युवक पर ज्यादती के आरोप, उसकी मां, बहन और जीजा के खिलाफ भी दर्ज किया गया मुकदमा, समाज में बदनामी का भय दिखाकर कराया गया था गर्भपात

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादी का करार करके एक युवक ने कई साल तक शारीरिक संबंध बनाए। तब दोनों परिवारों के बीच ऐसी परिस्थितियां बनी कि विवाह हो नहीं पाया। इसी बीच युवक की जॉब मुंबई में लग गई। अब उसने लड़की से किनारा कर लिया। जिसके बाद आरोपी परिवार के खिलाफ मुखर होकर युवती सामने आ गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। इसमें आरोपी चार लोगों को बनाया गया है। जिसमें मां—बेटी और मुख्य आरोपी का जीजा भी शामिल है। मुख्य आरोपी पर बलात्कार तो बाकी अन्य आरोपियों पर गर्भपात कराने का आरोप लगा है।

यह बोलकर पीड़िता का कराया गया था गर्भपात

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शुजालपुर (Shujalpur) का रहने वाला बृजेंद्र चढ़ार (Brajendra Chadar) यहां पहले रहता था। साथ में उसकी मां सुशील चढ़ार, बहन रिंकी चढ़ार और जीजा देवेंद्र चढ़ार भी रहते हैं। बृजेंद्र चढ़ार अभी मुंबई (Mumbai) में जॉब कर रहा है। उसके ही समाज का एक अन्य परिवार भी अशोका गार्डन इलाके में रहता था। जिनके यहां आरोपी परिवार का काफी आना—जाना था। इस दौरान बृजेंद्र चढ़ार को 30 वर्षीय पीड़िता अच्छी लगी। दोनों परिवार ने सहमति से रिश्ता तय कर लिया। शादी होती उसके पहले दूसरे लॉक डाउन की बंदिशें सामने आ गई। यह खत्म हुई तभी पीड़िता के पिता का निधन हो गया। ऐसे करते हुए शादी का कार्यक्रम टलता चला गया। लेकिन, आरोपी बृजेंद्र चढ़ार ने पीड़िता से इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा करने के कारण उसको गर्भ भी ठहर गया था। आरोपी परिवार ने शादी से पहले गर्भवती होने की बात पर सामाजिक बदनामी बताते हुए पीड़िता का गर्भपात करा दिया।

अब यह बोलकर रिश्तों को ठुकरा रहा आरोपी

मुख्य आरोपी बृजेंद्र चढ़ार मुंबई में जाकर अभी नौकरी कर रहा है। बाकी अन्य परिवार भी अभी भोपाल (Bhopal News) में नहीं हैं। घटना को लेकर पीड़िता ने अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसके बाद 278/23 धारा 376—2—एन/313/506/34 (कई बार ज्यादती, गर्भपात कराना, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज किया गया है। पुलिस पीड़िता के मजिस्ट्रीयल बयान दर्ज करा रही है। मामले की जांच एसआई योगिता जैन (SI Yogita Jain) ने की है। पीड़िता का कहना है कि उसकी आवाज पुरूषों जैसी है। पहले यह आवाज आरोपी को अच्छी लगती थी। अब वह यह बोलकर उसको नजर अंदाज करता है कि वह लड़कियों की तरह बातचीत नहीं करती है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: विधि विरूद्ध बालक से मोपेड जब्त
Don`t copy text!