Bhopal Cheating News: बच्चे और पति की बाधा दूर करने के बहाने जालसाजी

Share

Bhopal Cheating News: महिला ने लाल पेपर में जेवरात लपेटकर, साड़ी में बांधने के बाद शाम तक नहीं खोलने की दी थी सलाह, नजर बचाकर जेवरात ले भागी महिला

Bhopal Cheating News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। चैत्र नवरात्रि महोत्सव चल रहा है। जिसमें कई घरों में देवी की वंदना की जा रही है। ऐसे ही एक देवी पर आस्था रखने वाली महिला जालसाजी की शिकार हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal Cheating News) शहर के शाहजहांनाबाद इलाके की है। फ्रॉड करने वाली महिला ने टोटके की आड़ में पति और बच्चे की बाधा दूर करने का झांसा दिया था। इसके लिए उसने कपड़े में लपेटकर मंत्र फूंकने के बाद उसे लटकाने के लिए बोला था। लेकिन, जब वह खोला गया तो उसमें कुछ नहीं था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर संदिग्ध महिला की तलाश तेज कर दी है।

यह बोलकर घर के भीतर घुसी जालसाज महिला

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 27 मार्च की दोपहर लगभग तीन बजे हुई थी। जिसकी एफआईआर 148/23 दर्ज कराने पीड़िता सोनम सांवले (Sonam Sawle) पति आकाश सांवले उम्र 28 साल 28 मार्च की दोपहर तीन बजे थाने पहुंची। वह बाजपेयी नगर मल्टी में रहती है। शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। सोनम सांवले ने पुलिस को बताया है कि पति होशंगाबाद चले गए थे। महिला ने घर में आकर उससे कहा कि उसके शरीर में देवी आती है। उसने अंदर बुलाने के लिए बोला तो वह उसे भीतर ले गई। यहां पानी पीने के बाद जालसाज महिला ने कहा कि वह उसके पति और बच्चे की सलामती के लिए एक उपाय यानि जादू—टोना कर देगी।

यह बोलकर गई थी जालसाज महिला

जालसाज महिला ने सोनम सांवले से चावल लेकर आने बोला। फिर लाल पेपर में आटा बुलाया। उसने घर के सारे जेवरात मांगे। सभी को पन्नी में रखने के बाद उस महिला ने सोनम सांवले की पहनी हुई साड़ी मांगी। जिसमें जेवरात लपेटकर उसे शाम सात बजे खोलने के लिए बोला गया। इससे पहले खोलने पर बच्चे और पति पर संकट पैदा होने का झांसा पीड़िता को दिया गया था। पन्नी की बनी पोटली में दो मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, चांदी का कमरबंद, दो जोड़ बिछिया, सोने की एक जोड़ी कान की, सोने की लौंग, नथ, दो चांदी की अंगूठी उसमें थी। वह जालसाज महिला अगले दिन आने का बोलकर गई थी। लेकिन, जब वह नहीं आई तो पीड़िता ने पोटली खोली। जिसके भीतर रखे सारे जेवरात गायब थे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: पेट में चाकू लगने से जख्मी युवक ने तोड़ा दम
Don`t copy text!