Bhopal News: महिला शेल्टर होम से युवती लापता, कुछ घंटों बाद वापस लौटी

Share

Bhopal News: गंभीर बीमारी की इंस्टीट्यूट में मिल गई थी जानकारी, जिस कारण आवेश में आकर उठाया कदम

Bhopal News
भोपाल थाना शाहपुरा फाईल फोटो

भोपाल। महिला शेल्टर होम से एक युवती लापता हो गई। जिसके बाद मामला थाने भी पहुंचा। शेल्टर होम के अफसर वापस आए तो वह आ चुकी थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा इलाके की है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था।

इस कारण नाराज हुई युवती

शाहपुरा पुलिस के अनुसार गुमशुदगी 26 अगस्त को दर्ज हुई थी। शिकायत अशासकीय संस्था की महिला अधीक्षक ने दर्ज कराई थी। यह संस्था महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से संचालित है। जिसमें कामकाजी लड़कियां भी रहती है। इसमें ही एक युवती जिसकी उम्र 21 साल है वह रहती है। उसने पिछले दिनों अपना चैकअप कराया था। जिसकी रिपोर्ट में पता चला कि उसको टीबी की बीमारी है। इस बीमारी की जानकारी वहां भी पहुंच गई थी जहां वह काम करती थी। उसे वहां नजर अंदाज किया जाने लगा। पता लगाया तो उसे जानकारी मिली कि उसकी बीमारी के चलते ऐसा किया जा रहा है। इसी बात को लेकर वह आवेश में शेल्टर होम आई। यहां उसने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया और लापता हो गई। हालांकि कुछ घंटों बाद वह वापस उसी शेल्टर होम आ गई थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटे को पाने के लिए माता—पिता के बीच संघर्ष
Don`t copy text!