Bhopal News: शादीशुदा महिला से छेड़छाड़ और अभद्रता

Share

Bhopal News: भाभी जब भी दुकान में बैठती तब यह दो मनचले जाकर सामान खरीदने के बहाने आठ महीने से डबल मीनिंग में करते थे असभ्य बातें

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। शादीशुदा महिला दो मनचलों से परेशान होकर पुलिस थाने पहुंची। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के पति की किराना दुकान है। जिसमें वह कभी—कभी बैठा करती थी। वह जब भी बैठती तब दोनों मनचले जाकर उसके साथ अश्लील बातें करके छेड़छाड़ करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपी

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 40 साल है। वह दो बच्चों की मां भी है। पुलिस ने एफआईआर के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच एसआई नमिता साहू (SI Namita Sahu) कर रही हैं। आरोपी जेपी नगर और रिसालदार कॉलोनी में रहते हैं। आरोपी अमन साहू (Aman Sahu) और सलमान है। दोनों आरोपी दुकान पर तब जाते थे जब वहां पीड़िता होती थी। इसके बाद वह उससे अश्लील बातें करते हुए छेड़छाड़ करते थे। यह सिलसिला मई, 2023 से लगातार चला आ रहा था। समाज में बदनामी के डर से पीड़िता ने आरोपियों की बातों को नजर अंदाज किया था। जब वह ज्यादा परेशान हो गई तो उसने पति को पूरी बातें बताई। जिसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने 45/24 धारा 354/354—क/509/506/34 (छेड़छाड़, अश्लील हरकत, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा 01 फरवरी की शाम लगभग सवा पांच बजे दर्ज किया गया। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऑटो ने बाइक और वयोवृद्ध को टक्कर मारी 
Don`t copy text!