Bhopal News: कबाड़ा कारोबारी और उसकी मां दहेज प्रताड़ना के आरोप में फंसे

Share

Bhopal News: शादी के कुछ महीने बाद ही नव विवाहिता को कर रहे थे दहेज के लिए प्रताड़ित

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शादी के महज ग्यारह महीने बाद नव विवाहिता ने पति और सास पर आरोप लगाकर प्रकरण दर्ज करा दिया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। हालांकि एफआईआर महिला थाना पुलिस ने की है। इस मामले में आरोपी पति और सास बनाए गए हैं। पति कबाड़ा कारोबारी का काम करता है।

सुलह की कोशिश हुई नाकाम तो थाने पहुंचा प्रकरण

पुलिस के अनुसार आरोपी अशोका गार्डन इलाके में रहता है। पीड़िता की उम्र 29 साल है। मामले की जांच एसआई राम कुशल (SI Ram Kushal) कर रहे हैं। पीड़िता का भी मायका भोपाल के बुधवारा इलाके में हैं। पीड़िता की शादी 16 जनवरी, 2023 को हुई थी। महिला का आरोप है कि पति और उसकी सास दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने बयानों के आधार पर 01 फरवरी को प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में 36/24 धारा 498—ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पीड़ित और आरोपी पक्ष मुस्लिम समाज के हैं। इससे पहले दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिश पुलिस की तरफ से की गई थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी लापता 
Don`t copy text!