Bhopal News: फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश

Share

Bhopal News: एनआरआई कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ने पड़ोसी को भेजा था घर, तब उजागर हुआ मौत का राज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अयोध्या नगर इलाके से मिल रही है। यहां एक महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। जिसकी जानकारी पुलिस को उसके पड़ोसी ने दी थी। उसको एनआरआई कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ने पत्नी के हालचाल जानने के लिए घर भेजा था। पुलिस ने शव पीएम के लिलए भेज दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस जांच के ​बिंदु तय करेगी।

छतरपुर से आकर लटकी महिला

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार 03 मई की शाम लगभग सवा छह बजे एक महिला की फांसी लगाने की सूचना मिली थी। जांच करने थाने से एएसआई राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे थे। शव की पहचान निर्मला सिंहल पति मनीष कुमार उम्र 28 साल के रुप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दीपक गौर ने दी थी। वह उसका पड़ोसी है। निर्मला सिंहल (Nirmala Singhal) का पति एनआरआई कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। पति को 28 अप्रैल को छतरपुर (Chhatarpur) जाना था।

यह भी पढ़ें: मानवता को शर्मसार करने वाली यह तस्वीरें जो आज हमें तो भविष्य में भाजपा को विचलित करेगी, जानिए क्यों

परिजनों के दर्ज होंगे बयान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

मृतक का मायका उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा में है। मनीष कुमार (Manish Kumar) ने पत्नी और बच्चे को मायके में छोड़ दिया। फिर वह छतरपुर पहुंचा था। पीछे से उसकी पत्नी भी वहां आ गई। बच्चा ननिहाल में ही था। दोनों भोपाल पहुंचे और निर्मला (Nirmala Singhal Suicide Case) फांसी पर झूल गई। घटना वाले दिन पत्नी फोन नहीं उठा रहे थे। इसलिए पति के कहने पर ही पड़ोसी घर पर गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए मौत की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें:   RTO SCAM : डीजीपी से टीआई के खिलाफ शिकायत, आरोपियों को बचाने झूठे प्रमाण अफसरों के सामने पेश करने का आरोप
Don`t copy text!