Bhopal News: सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

Share

Bhopal News: दो बाइक के बीच आपस में हुई थी भिड़ंत, एक अन्य गंभीर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) नजीराबाद इलाके से मिल रही हैं। यहां अलग—अलग दो जगहों पर हुई दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। जबकि एक हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी है। एक हादसा (Bhopal Road Accident) दो बाइक के आमने—सामने टकराने का है। जबकि दूसरी दुर्घटना ट्रैक्टर से बाइक टकराने का है।

बाइक सवार मौके से भागा

नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 03 मई की शाम लगभग साढ़े पांच बजे सड़क दुर्घटना हुई थी। यह हादसा रेंज चौराहा के नजदीक हुआ था। दुर्घटना दो बाइक के बीच हुई थी। इसमें आजाद सिंह (Azad Singh) पिता लक्ष्मण सिंह सोलंकी उम्र 52 साल की मौत हो गई है। वह कढ़कला पतैया जोड़ का रहने वाला थाा। वह पेशे से किसान था। आजाद सिंह को जख्मी हालत में बैरसिया अस्पताल ले गए थे। दूसरी बाइक सवार मौके से भाग गया था। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है। वह दुर्घटना की वजह का पता लगा रही है। इसी थाना क्षेत्र में हुई एक अन्य सड़क दुर्घटना में धनीराम पिता रतनलाल बंजारा उम्र 32 साल की मौत हो गई है।

घटना की सूचना बैरसिया के सरकारी अस्पताल से मिली थी। चौखन टोला का रहने वाला था। वह रिश्तेदार जैसराज बंजारा (Jaisraj Banjara) के साथ बाइक से घर की तरफ लौट रहा था। बाइक ट्रैक्टर से टकराई थी। जैसराज की हालत भी नाजुक है। उसको भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Police: कुर्सी छोड़ने को अफसर नहीं हुए तैयार तो "कप्तान" को ही बनना पड़ा "अंपायर"

यह भी पढ़ें: मानवता को शर्मसार करने वाली यह तस्वीरें जो आज हमें तो भविष्य में भाजपा को विचलित करेगी, जानिए क्यों

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!