Bhopal News: नगर निगम कचरा वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Share

Bhopal News: भाई और पिता के सामने हुआ हादसा, विक्षिप्त होने के कारण उसकी निगरानी करते थे परिजन

Bhopal News
अशोका गार्डन थाना—फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अशोका गार्डन इलाके से मिल रही है। यहां भोपाल नगर निगम के कचरा वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दिया। उसको जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। महिला की मानसिक स्थिति ​ठीक नहीं रहती थी। वह घर छोड़कर फुटपाथ पर सोती थी। इसलिए उसके पिता और भाई भी उसकी देखरेख के लिए फुटपाथ पर ही निगरानी करने निकल पड़ते थे। हादसे के वक्त वे दोनों भी वहां मौजूद थे।

चालक को हिरासत में लिया गया

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार नगर निगम कचरा वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे हुई थी। मौत की सूचना एक घंटे बाद हमीदिया अस्पताल से पुलिस को मिली थी। मृतका रंजना मोरे पति रामू मोरे उम्र 38 साल। वह फुटपाथ में रहती थी। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसके पिता और भाई भी उस वक्त वहां मौजूद थे। दुर्घटना सब्जी मंडी तिराहे पर हुई थी। उसको जख्मी हालत में हमीदिया अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने रंजना मोरे (Ranjana More) को मृत घोषित कर दिया। निगम वाहन चालक ने बताया कि वह घरों से निकलने वाले डस्टबिन की तरफ देख रहा था। तभी महिला वाहन की चपेट में आ गई। पुलिस ने निगम वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: शौचालय बनाने की बात पर देवर—भाभी भिड़े

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!