Bhopal News: महिलाओं से पति के थे अवैध संबंध

Share

Bhopal News: विरोध करने पर पत्नी को पीटता था, पुलिस से मांगी मदद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पति—पत्नी के रिश्ते अटूट होते है। इस बंधन में बंधने के बाद पुराने शोक और रिश्तों को भूलने में पुरुष की भलाई है। लेकिन, एक व्यक्ति माना नहीं और उसके लिए वह मुसीबत का कारण बन गया। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की है। जिसमें रातीबड़ थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। शिकायत महिला ने दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर आरोपी पति उसको पीटता है।

मायके में जाकर की मारपीट

रातीबढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम सवा चार बजे घरेलू हिंसा की एफआईआर दर्ज की है। शिकायत 37 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी उसका पति है। महिला की शादी ग्यारह साल पहले हुई थी। पति बिल्डर के साथ सुपरवाइजर का काम करता है। पति हबीबगंज इलाके के ग्यारह नंबर बस स्टाफ के नजदीक रहता है। पीड़िता का बोलना है कि उसका पति दूसरी औरतों से गलत संबंध रखता है। जिसका विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट करता है। इस कारण वह मायके में रहने को मजबूर हो गई। इसी बात को लेकर मायके में आए पति से उसकी कहासुनी हुई थी। जिसमें पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद थाने में मामला पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 498ए/294/323/506 (प्रताड़ना, गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने) का मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

यह भी पढ़ें:   Bhopal news: मां से झगडा करने पर बेटा महिला को पीटने पहुंचा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!