Bhopal Dowry News: लॉक डाउन में काम—काज बंद, पैसे लेने पत्नी को भेजा

Share

Bhopal Dowry News: कोरोना के साइड इफेक्ट दिखने लगे घरों में

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। लॉक डाउन का असर एक साल बाद भी परिवारिक रिश्तों में देखने को मिल (Corona Effect News ) रहा है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद इलाके से सामने आया हैं। यहां पति का काम लॉक डाउन में काम बंद हो गया था। पति ने पैसों की मांग करते हुए पत्नी को मायके भेज (Bhopal Dowry News) दिया। इधर, अन्य दो महिलाओं ने भी प्रताड़ित होकर ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा (MP Dowry News) दर्ज कराए हैं।

तीन साल पहले हुई शादी

जहांगीराबाद थाना पुलिस ने बताया कि 44 वर्षीय महिला ने सोमवार शाम साढ़े छह बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। धारा 498ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। मामले में आरोपी पति साजिद, आरिफ और मुनव्वर हैं। जांच अधिकारी एसआई शशि चौबे (SI Shashi Choubey) ने बताया महिला की शादी 2018 में हुई थी। साजिद की पहली पत्नी खत्म हो चुकी है। पीड़िता से उसकी दूसरी शादी हुई है। साजिद का परिवार बरखेड़ी में रहता है। वह पान की गुमठी चलाता था। लॉक डॉउन के कारण उसका काम बंद हो गया था। अब आरोपी पत्नी को पैसों की मांग को लेकर परेशान करता है।

छह महीने पहले हुई शादी

जांच अधिकारी ने बताया आरोपी ने पत्नी को परेशान करना शुरू कर दिया था। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। इधर, निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय महिला ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया उसकी शादी छह महीने पहले आरोपी सब्बो से हुई थी। शादी के बाद से ही पति सब्बो, ससुर हमीद, जेठ जलील और देवर निजाम उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। उधर, 29 वर्षीय महिला ने महिला थाने में सोमवार दोपहर दो बजे पति यशवंत सोनी, सास राजकुमारी और देवर योगेश सोनी, राजेश सोनी को आरोपी बनाया है। महिला को आरोपी मायके से एक लाख रूपए लाने के लिए परेशान कर रहे थे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: सयाजी होटल कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत
Don`t copy text!