Bhopal News: विधवा महिला के घर घुसा मनचला

Share

Bhopal News: तीन महीने से आते—जाते करता था परेशान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) हनुमानगंज इलाके से मिल रही हैं यहां एक विधवा महिला ने पुलिस से कानूनी मदद मांगी है। दरअसल, एक मनचला उसको पिछले तीन महीनों से परेशान कर रहा था। महिला का आते—जाते पीछा करता था। घटना वाले दिन महिला को घर में अकेला पाकर भीतर घुस गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

मां को बताई घटना

हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार 1 जून की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे धारा 452/354 (घर में घुसकर और छेड़छाड) करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत 28 वर्षीय विधवा महिला ने दर्ज कराई है। आरोपी विजय (Vijay) नाम का व्यक्ति है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता मां और दो बच्चों के साथ रहती है। आरोपी विजय तीन महीने से उसको परेशान कर रहा है। वह उसका अक्सर आते—जाते पीछा करता था। घर में जब मां नहीं थी उस वक्त बच्चे भी सो रहे थे। तभी आरोपी विजय घर में घुस आया। उसने बुरी नीयत से महिला का हाथ पकड़ लिया। मां के वापस आने पर उसने पूरी घटना बताई। जिसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bandhan Bank Robbery का पुलिस ने किया खुलासा
Don`t copy text!