Bhopal News: विधवा महिला के साथ रिश्तेदार ने किया बलात्कार

Share

Bhopal News: पति की मौत के बाद शादी करने का झांसा देकर लिव इन रिलेशन में रखा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। विधवा महिला के साथ चार साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इस घटना में आरोपी पीड़िता के मामा ससुर का बेटा है। उसने शादी करने का झांसा देकर लिव इन रिलेशन में पीड़िता को साथ में रखा था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के मिसरोद इलाके की है। इस मामले का आरोपी फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

यह बोलकर बनाए गए संबंध

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 19 अगस्त की अपरान्ह पौने चार बजे 207/22 धारा 376-2-एन/506 कई बार बलात्कार और धमकाने का मामला दर्ज किया है। इस मामले की पीड़िता जिसकी उम्र 33 साल है। उसके पति का निधन हो गया है। जिसके बाद उसके मामा ससुर का बेटा उस पर बुरी नजर रखे था। यह बात वह नहीं जानती थी। आरोपी ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था। यह बोलकर उसने पीड़िता के साथ दिसंबर, 2018 से शारीरिक संबंध बनाना शुरू किए थे। अब आरोपी उससे शादी करने से इंकार कर रहा है। पीड़िता का एक बच्चा है जो पहले पति से हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसको लिव इन रिलेशन में रखा था। इस दौरान वह उससे संबंध बनाता था। अब वह उससे झूठ बोलकर किनारे कर रहा है।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News: लोन दिलाने का झांसा देकर सवा पांच लाख रुपए की ठगी
Don`t copy text!