Bhopal News: मल्टी में रहने वाली महिला से बलात्कार

Share

Bhopal News: चिरायु मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस डॉक्टर पर लगा यह संगीन आरोप, पति से अलग रहती है पीड़िता

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। चिरायु मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले एमबीबीएस डॉक्टर पर बलात्कार (Bhopal Rape News) का आरोप लगा है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) के शाहजहांनाबाद स्थित मल्टी बाजपेयी नगर की है। पीड़िता पहले से शादीशुदा है जो पति से अलग रहती है। वह कपड़ों में स्त्री करने का काम करती थी। जिसकी दुकान में आरोपी भी आता—जाता था। फिलहाल इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

डिग्री लेने के बाद शादी का किया था वादा

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार 05 जनवरी की शाम लगभग साढ़े पांच बजे 08/22 धारा 376/376(2)एन (बलात्कार और कई बार बलात्कार) का प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले की पीड़िता 34 साल की महिला है। जिसके तीन बच्चे भी है। उसका पति से विवाद चलता था। इसलिए वह 2017 में अलग होकर रहने लगी थी। घर चलाने के लिए वह कपड़ों में आयरन करने का काम करती थी। जहां आरोपी देवा उर्फ देवेन्द्र नरवरिया (Deva@Devendra Narwariya) आता—जाता था। वह मूलत: मुरैना का रहने वाला है। यहां रहकर वह चिरायु मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि वह चिरायु कैंपस में ही रहता था। दोनों की मुलाकात 2018 में हुई थी। आरोपी ने उसको शादी का झांसा दिया था। उसका कहना था कि डिग्री होने के बाद वह शादी करेगा। लेकिन, अब वह पीड़िता का फोन नहीं उठाता है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दहेज में मांगे पांच लाख रुपए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!