Bhopal Cop News: इन तीन सवालों पर नहीं मिला ठोस जवाब

Share

Bhopal Cop News: जिम में अफसरों के अलावा अन्य कर्मचारियों का है बैन, कोरोना की तीसरी लहर और पूर्व विधायक को बिना कार्रवाई छोड़ने पर मीडिया को मिला यह ज्ञान

Bhopal Cop News
नवीन पुलिस नियंत्रण कक्ष के सभागार में मीडिया से बातचीत करते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर। फोटो भोपाल पुलिस की तरफ से जारी।

भोपाल। भोपाल में पुलिस कमिश्नर प्रणाली (Bhopal Cop News) शुरु हुए लगभग एक महीने बीत गए हैं। पुलिस ने अपनी कोर्ट भी शुरु कर दी है। जिसके बाद अब नियमित मीडिया से संवाद बनाने के लिए भोपाल पुलिस कमिश्नर प्रणाली में ब्रीफिंग सिस्टम गुरुवार से शुरु किया गया। इसमें कई तरह के सवाल—जवाब हुए। लेकिन, समाचार के नजरिए से अहम तीन सवालों पर मीडिया से रुबरु हुए एडिशनल पुलिस कमिश्नर सचिन अतुलकर ने कूटनीतिक जवाब देकर अपने आपको किनारे कर लिया।

बोले जुर्माना वसूलना ही लक्ष्य नहीं

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर नए पुलिस कंट्रोल रुम के सभागार में अपरान्ह साढ़े चार बजे पहुंचे थे। हालांकि मीडिया को अपरान्ह चार बजे ही आमंत्रित कर लिया गया था। उन्होंने पहले आमंत्रण की वजह बताई फिर सवालों की झड़ी शुरु हुई। इसमें एक सवाल यह पूछा गया कि बुधवार को प्रशासन और पुलिस के अफसर न्यू मार्केट बिना मास्क पहने लोगों पर कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। यहां पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह भी मिले थे। जिनसे जुर्माना नहीं वसूला गया था। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केवल जुर्माना वसूलना हमारा लक्ष्य नहीं है। लोगों में कोरोना के प्रति जागरुकता आए यह हम चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार को करीब 500 लोगों से जुर्माना वसूला गया था। इसी तरह दूसरा सवाल पुलिस विभाग में कोरोना की तैयारियों को लेकर था। जिसमें वे कोई ठोस जवाब नहीं दे सके।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लॉक डाउन में स्कूल बंद, कमरों को बनाया गोदाम

जिम पर बैन पर आया पसीना

Bhopal Cop News
नवीन पुलिस नियंत्रण कक्ष के सभागार में मीडिया से बातचीत करते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर। फोटो भोपाल पुलिस की तरफ से जारी File Photo

सवाल यह पूछा गया था कि तीसरी लहर की संभावित चुनौतियों से निपटा जा रहा है। मैदान में पुलिस (Bhopal Cop News) ही होती है जिसका जनता से सीधे संवाद होता है। दूसरी लहर में पुलिस को काफी नुकसान पहुंचा था। तीसरी लहर की कितनी तैयारी है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी तरह के संक्रमण की रिपोर्ट नहीं मिली है। हम थानों में सावधानी बरतने के लिए पहले ही बोल चुके हैं। इसके बाद उनसे फिटनेस को लेकर सवाल किया गया। दरअसल, सचिन अतुलकर (Additional CP Sachin Atulkar ) को फिटनेस फ्रेम कॉप कहा जाता है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैदानी कर्मचारियों को इसके लिए जरुर जागरुक किया जाएगा। जब उन्हें मैदानी हकीकत बताई तो वे फिर सवाल यह बोलकर टाल गए कि हम इसे देखते हैं। भोपाल पुलिस का एकमात्र जिम नेहरु नगर में है। जहां छोटे कर्मचारियों के प्रवेश पर बैन हो गया है। जबकि उसके आस—पास कई कर्मचारियों के वहां निवास है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ब्यूटी पार्लर संचालिका से बलात्कार
Don`t copy text!