Bhopal News: ताला तोड़कर जेवरात ले गए चोर

Share

Bhopal News: मिसरोद इलाके में फिर हुई वारदात, पुरानी चोरियां भी ठंडे बस्ते में डाली गई

Bhopal News
मिसरोद थाना जिला भोपाल- फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी का सबसे आखिरी थाना मिसरोद (Bhopal News) इलाका है। यह थाना क्राइम के नजरिए से काफी संवेदनशील भी है। यहां चोरी और लूट जैसी वारदातों का ज्यादा खतरा (Bhopal Theft Case) होता है। एक बार फिर इस इलाके में चोरी की घटना हुई है। जिसमें पुलिस ने पूर्व के मामलों की ही तरह ही इस बार भी प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह मामला ठंडे बस्ते में डाला

मिसरोद पुलिस के अनुसार 05 जनवरी की रात लगभग नौ बजे 009/22 धारा 454/380 (दिनदहाड़े चोरी की वारदात) का प्रकरण दर्ज किया है। जिसकी शिकायत रोहित सिंह पिता चंद्रभान सिंह उम्र 21 साल ने दर्ज कराई है। वह समरधा टोला इलाके में रहता है। रोहित सिंह (Rohit Singh) प्रायवेट जॉब करता है। वह ड्यूटी पर गया था। वहां से लौटकर घर पहुंचा तो घर से सोने—चांदी के जेवरात, नकदी समेत करीब 75 हजार रुपए का माल चोर बटोर ले गए। इससे पहले मिसरोद इलाके में ही पिछले साल कवर्ड कैंपस में चोरी की वारदात हुई थी। जिसमें चोर करीब 17 लाख रुपए का माल (MP Stolen News) ले गए थे। इसके तार राजस्थान के एक शातिर चोर से जुड़ रहे थे। फिलहाल यह मामला अभी ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। इसके अलावा टीटी नगर स्थित हर्षवर्धन दरगाह की दानपेटी से 8 हजार रुपए चोरी गए। जिसकी रिपोर्ट समद ने दर्ज कराई है।

दो सगे भाई गिरफ्तार

इधर, रातीबड़ थाना पुलिस ने मोहन सेन, रुप सिंह, तख्त सिंह और शिवा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नीलबड़ के नजदीक निर्माणाधीन मकान से की गई है। शिवा उर्फ गब्बा पिता गोविंद पारदी उम्र 34 साल और रुप सिंह पिता जग्गू पारदी उम्र 35 साल, मोहन सेन पिता मांगी सेन उम्र 50 साल बरखेड़ा सीहोर में रहता है। फिलहाल वह नवजीवन कॉलोनी छोला इलाके में रह रहा है। इसके अलावा तख्त सिंह पिता जग्गी पारदी उम्र 40 गांधी नगर में रहता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी तख्त सिंह और रुप सिंह भाई है। आरोपी चोरी करने की योजना बना रहे थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: विधवा महिला से बलात्कार

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!