Bhopal News: विधवा महिला से बलात्कार

Share

Bhopal News: पीड़िता के बच्चों की परवरिश और अवैध संबंधों को रिश्ते का नाम देने का झांसा देकर किया शोषण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घरों में काम करके अपने बच्चों की परवरिश कर रही एक महिला शारीरिक शोषण का शिकार हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। जिसमें आरोपी आटो ड्रायवर है। वह जानता था कि पीड़िता विधवा है। उसने बच्चों को अपना नाम देने और उसे अपनाने का झांसा देकर वारदात की थी।

वारदात करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

बलात्कार की घटना आरोपी ने वेटरनरी अस्पताल के पीछे बने एक खंडहरनुमा मकान में की थी। जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना प्रभारी विजय तिवारी (TI VijayTiwari) ने बताया पीड़िता की उम्र 27 साल है। वारदात 17 अक्टूबर को हुई थी। आरोपी बाग उमराव दूल्हा में रहने वाला जिशान है। वह आटो (Auto) चलाने का काम करता है। वह पीड़िता के घर के पास आता—जाता था। इसलिए एक—दूसरे से पहचान हुई थी। घटना वाले दिन पीड़िता घरों से काम निपटाकर अपने घर जा रही थी। तभी उसे जिशान मिल गया। वह उसे अपनाने का बोलकर सुनसान जगह पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी का कहना है कि उसकी उम्र 21 साल है जबकि वह 27 साल की है। उसके दो बच्चे भी है। उसने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता पुलिस से मदद मांगने थाने पहुंची। पुलिस ने 2 नवंबर को शाम लगभग पांच बजे 509/23 धारा 376 (ज्यादती करने का प्रकरण) दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Road Mishap: सड़क हादसे में पति—पत्नी और बच्चे की दर्दनाक मौत
Don`t copy text!