BMC Scam News: भोपाल नगर निगम का घोटाला उजागर

Share

BMC Scam News: गरीबों से कपड़े लेकर महिलाओं को स्वरोजगार दिलाने के नाम पर लिया गया लाखों रुपए के फंड में हेर—फेर का मामला

BMC Scam News
भोपाल नगर निगम एमआईसी बैठक कक्ष सभागार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल(BMC Scam News) के नगर निगम के एक बड़े घोटाले की फाइल खुल गई है। यह फाइल एनजीओ के रास्ते खर्च किए जा रहे फंड की है। प्राथमिक जांच में यह घोटाला करीब 15 लाख रुपए तक पहुंच गया है। जिसके करीब दो दर्जन पीड़ित ही अभी सामने आए है। यह संख्या सैंकड़ों में पहुंचने की संभावना (BMC Fraud Case) है। इस मामले में भोपाल के टीटी नगर थाने में जालसाली और गबन की एफआईआर दर्ज हुई है। जिसमें एक महिला को आरोपी बनाया गया है।

निगम अधिकारियों का फंसना तय

टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार 05 जनवरी की शाम लगभग 7 बजे 12/22 धारा 420/406 (जालसाजी और गबन) का केस दर्ज किया गया है। जिसकी शिकायत विधा कठाने पति महेन्द्र कठाने उम्र 42 साल ने दर्ज कराई है। वह प्रियदर्शिनी नगर इलाके में रहती है। विधा कठाने (Vidha Kathane) का नाम एक समूह में जुड़ा था। यहां समूह बनाकर लोन दिलाने का फर्जीवाड़ा किया जाता था। इसके लिए आरोपियों ने नमो बोद्धाय, वासुदेव, नमो संध्या, गौतमी समेत करीब एक दर्जन से अधिक समूह बने थे। महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए यह समूह बनाया गया था। इस मामले में आरोपी भारती लालवानी (Bharti Lalwani) है। वह शाहपुरा स्थित बावडिया कला इलाके में रहती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बृजेश पाल, महाराज सिंह की भी इस मामले में भूमिका है। खबर है कि इस घोटाले में नगर निगम के भी कुछ कर्मचारी शामिल है। इसकी शिकायत डीसीपी साई कृष्ण थोटा के पास हुई थी। जहां से इसकी बारीकी से जांच करने के आदेश हुए हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Horse Trading खबरों के बीच सतपुड़ा भवन में चोरों ने लगाई सेंध

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

BMC Scam News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!