Bhopal News: महिला का नहाते वक्त वीडियो बना रहा था पड़ोसी

Share

Bhopal News: शोर मचाने पर घर से निकले पति और रिश्तेदारों ने आरोपी को पटक—पटककर अधमरा किया, आरोपी को थाने में पकड़कर सौंपा, जांच के लिए मोबाइल भी किया गया जब्त

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आजकल हर हाथ में एंड्रायड मोबाइल है। जिसमें इंटरनेट भी चलता है। इसका सही इस्तेमाल हो तो प्रगति तय है। लेकिन, मकसद बुरा काम हैं तो मुश्किलें हजार है। इसमें गलत करने वाले के साथ—साथ सामान्य व्यक्ति के लिए भी चुनौती है। इतनी बात हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। इसमें आरोपी पात्र का नाम उजागर नहीं कर रहे हैं। क्योंकि वह पीड़िता का पड़ोसी है। जिस कारण उसकी निजता भंग हो सकती है।

इसलिए जब्त किया गया है आरोपी का मोबाइल

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी पड़ोसी लंबे समय से पीड़िता पर बुरी नजर रखता था। उसके आते—जाते अंगों को वह बुरी नजर से देखता था। इस कारण वह उसको देखते ही बचने का प्रयास करती थी। लेकिन, शातिर आरोपी ने उसका हल निकाला। वह जानता था कि उसके बाजू में ही बाथरूम हैं जिसकी दीवार उसकी दीवार से लगी है। उसी दीवार में रोशनदान में मोबाइल डालकर आरोपी वीडियो बना रहा था। ऐसा वह तब कर रहा था जब पीड़िता नहा रही थी। उसने ऐसा करते हुए देख लिया और पति को बुरी बात बताई। पति ने उसको घर से बाहर निकालकर बुरी तरह से पीटा। फिर पुलिस को ले जाकर सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 309/23 धारा 354—ग (छेड़छाड़ के इरादे से वीडियो बनाने का प्रकरण) दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के मोबाइल की सायबर से जांच कराई जा रही है। ताकि यह पता चल सके कि उसने कोई पुराना वीडियो तो पहले कभी नहीं बनाया है। जिसके लिए उसका मोबाइल जब्त किया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो मकानों में घुसकर चोरी की वारदातें 
Don`t copy text!