Bhopal News: राजधानी में फिर सनकी ने मचाया आतंक

Share

Bhopal News: ब्लैड के कई वार किए, दो दर्जन से अधिक टांके आए, अनजान शख्स को तलाश रही पुलिस, धार्मिक स्थल के पास घूम रहा था

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। फिर एक बार अनजान शख्स ने ब्लैड मारकर एक व्यक्ति को लहुलूहान कर दिया। यह ताजा घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर इलाके में हुई। इससे पहले हनुमानगंज इलाके में पता पूछ रहे एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। ताजा घटना में जख्मी व्यक्ति को दो दर्जन से अधिक टांके आए हैं। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

यह बोल रही है पुलिस

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 29 मई की रात लगभग साढ़े दस बजे हुई थी। जिसमें पुलिसने 306/23 धारा 324 धारदार हथियार से हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत जागेश्वर बाथम (Jageshwar Batham) उर्फ मक्खन पिता स्वर्गीय देवेंद्र कुमार बाथम उम्र 31 साल ने दर्ज कराई है। वे साउथ टीटी नगर (South TT Nagar) स्थित कटसी के पास रहते हैं। जागेश्वर बाथम ने बताया कि दो दिन पहले एक व्यक्ति धार्मिक स्थल के सामने गाली—गलौज कर रहा था। उसे डपटकर भगा दिया था। उसी व्यक्ति ने उन पर हमला किया है। वह इलाके में अक्सर देखा गया है। लेकिन, वह कहां रहता है और उसका नाम क्या है यह पीड़ित नहीं जानता है। पुलिस को अब तक आरोपी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। आस—पास सीसीटीवी कैमरा भी नहीं हे। इस कारण वह मुखबिरों की मदद से उस व्यक्ति का पता लगा रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Domestic Violence: लव मैरिज के एक महीने बाद घर से भाग गया पति
Don`t copy text!