Bhopal News: देवर—देवरानी और सास ने महिला को पीटा

Share

Bhopal News: पुश्तैनी संपत्ति को लेकर विवाद, तीन साल पहले घर छोड़ गया था देवर, अब बवाल मचाया

Bhopal News
स्टेशन बजरिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। संपत्ति को लेकर पारिवारिक कलह का एक मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। यहां एक सप्ताह पूर्व ही पारिवारिक कलह के चलते छोटे भाई की पीट—पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस कारण ताजा घटनाक्रम को पुलिस ने तुरंत गंभीरता से लिया। पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर उसके देवर, देवरानी और सास के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पति को बताई घटना फिर थाने पहुंचा परिवार

स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 29 मई की रात लगभग आठ बजे हुई थी। पीड़िता महिला है जिसने बताया कि उसके ससुर का देहांत हो चुका है। परिवार का पुश्तैनी मकान पुरूषोत्तम नगर (Purshottam Nagar) सेमरा में है। यहां पहली मंजिल में वह पति और बच्चों के साथ रहती है। देवर की 2020 में शादी हुई थी। शादी के बाद उनकी कलह के चलते मकान खाली करके वे चले गए थे। साथ में सास को भी ले गए थे। घटना वाले दिन देवर, देवरानी और सास घर पर आए। उन्होंने चैनल गेट का तोड़ दिया। फिर कमरे का दरवाजा तोड़ना शुरू कर दिया। ऐसा करने की वजह पूछी तो वह गाली—गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। उसे बचाने बच्चे आए तो उन्हें भी पीटा गया। मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने बीच—बचाव किया। जिसके बाद पति को इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने 130/23 धारा 452/294/323/506/34 (घर में घुसकर, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Drugs Smuggling: लॉक डाउन में नौकरी छूटी तो तस्करी के धंधे में उतरे बेरोजगार
Don`t copy text!