Bhopal News: लापता लोगों की तलाश कर रही पुलिस 

Share

Bhopal News: हाथ में नाम गुदा फिर भी अनजान, बाबर्ची रेस्टोरेंट के पीछे पेड़ पर लटकी थी लाश

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पेड़ पर एक व्यक्ति की लाश पुलिस को लटकी हुई हालात में मिली है। यह प्रकरण आत्महत्या का है अथवा नहीं यह साफ नहीं हो सका है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। जिस व्यक्ति की लाश पुलिस को मिली है, उसके हाथ में कोई नाम गुदा है। वह नाम अभी तक पुलिस के लिए पहेली ही है।

शहर और आस—पास के थानों में भेजी गई जानकारी

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना बावर्ची ढाबे (Bavarchi Dhaba) के पीछे हुई। यहां पेड़ पर शव लटका मिला। हुलिए के आधार पर उसके मजदूर होने की संभावना जताई जा रही है। मामले की जांच प्रधान आरक्षक प्रदीप मिश्रा कर (HC Pradeep Mishra) रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेत में रहने वाले चौकीदार राजीव पाटिल (Rajeev Patil) ने पुलिस को सूचना दी थी। शव 1 जून की दोपहर में मिला था। मिसरोद पुलिस मर्ग 34/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृतक के हाथ में महेश (Mahesh) नाम गुदा हुआ है। वह किस व्यक्ति का है यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस शहर से गुम हुए लोगों की जानकारी जुटा रही है। वहीं जिस व्यक्ति की लाश मिली है उसका हुलिया दूसरे थानों को भेज दिया गया है। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। यदि ऐसा अहसास होता है तो 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे मनोचिकित्सक निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Police Attack Case: टाट पट्टी बाखल के बाद भोपाल का इस्लामपुरा
Don`t copy text!