Bhopal News: तीन महीने से परेशान युवती थाने पहुंची

Share

Bhopal News: रिश्तेदार जो महिला को देखकर करता था अश्लील हरकत

Bhopal News
भोपाल थाना शाहपुरा फाईल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिलाओं पर हुए हिंसाओं के घटनाओं की है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस से मदद मांगी है। एक मामले में आरोपी रिश्तेदार है। वह पीड़िता के साथ एक ही घर में रहता है। आरोपी उसको देखकर अश्लील हरकतें करता था। दूसरा मामला तीन महीने से एक युवती को परेशान करने का है।

पहले आरोपी से होती थी बातचीत

शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार 23 अगस्त की दोपहर लगभग तीन बजे धारा 354/452/294/323/506 (छेड़छाड़, घर में घुसना, गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने) का केस दर्ज किया गया है। शिकायत 18 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। आरोपी 22 वर्षीय अमन करोसिया (Aman Karosiya) है जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता अस्पताल में नौकरी करते हैं। पहले आरोपी से वह बातचीत करती थी। लेकिन, उसकी हरकतों की वजह से उसने बोलचाल बंद कर दिया था। इस बात को लेकर आरोपी मई, 2021 से उसको परेशान कर रहा था।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज

टीलाजमालपुरा थाना पुलिस के अनुसार 23 अगस्त की रात नौ बजे धारा 294/509 (गाली—गलौज और अश्लील इशारे) करने का केस दर्ज किया गया है। घटना यहां सूबेदार कॉलोनी की बताई जा रही है। आरोपी पति की बहन का पति है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी परिवार के साथ रहते हैं। आरोपी शौचालय जाते वक्त दरवाजा बंद नहीं करता है। वह कई बार अश्लील इशारे भी कर चुका था। उसको समझाया भी गया था। जब वह नहीं माना तो थाने में केस दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: चोरी गई संपत्ति की कीमत बताने में पुलिस को आया पसीना

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!