Bhopal News: कार से टकराने के बाद दो दुपहिया वाहन भिड़े

Share

Bhopal News: बाइक सवार युवक की मौत, जख्मी मोपेड सवार अस्पताल में भर्ती, दो अलग—अलग मुकदमे दर्ज

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज गांधी नगर इलाके से मिल रही है। यहां एयरपोर्ट ब्रिज के नजदीक मोपेड सवार को कार ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद मोपेड सवार दूसरी बाइक से भिड़ गया। इस हादसे में बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि मोपेड सवार एक युवक की हालत अभी नाजुक है। पुलिस ने इस घटना के मामले में अलग—अलग दो केस दर्ज किए हैं।

ऐसे दर्ज हुई अलग—अलग एफआईआर

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 1 दिसंबर की रात लगभग साढ़े दस बजे हुई थी। जिसमें पहला प्रकरण 619 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने) का लगभग रात दो बजे दर्ज किया गया। शिकायत अनिल कुशवाह (Anil Kushwah) की तरफ से दर्ज की गई। इस मामले में आरोपी वाहन कार एमपी—04—सीआर—1768 है। इसी तरह दूसरा प्रकरण 620 धारा 279/337 का 19 वर्षीय नेहा मिश्रा (Neha Mishra) की शिकायत पर दर्ज किया गया है। यह मुकदमा बुधवार—गुरुवार की दरमियानी सुबह चार बजे दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपी वाहन चालक अज्ञात बताया गया है। इसी हादसे में 19 वर्षीय राजीव मिश्रा (Rajiv Mishra) और अनिल कुशवाह जख्मी हुए थे।

इलाज के दौरान दम तोड़ा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

थाना प्रभारी अरुण शर्मा के मुताबिक राजीव मिश्रा को तृप्ति अस्पताल (Tripti Hospital) में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी 02 दिसंबर की सुबह पांच बजे मौत हो गई। वह बाइक पर अकेला था और शांति नगर घर की तरफ जा रहा था। जबकि मोपेड में सवार अनिल कुश्वाह के साथ तीन लोग सवार थे। अनिल के अलावा बाकी को दो लोगों को सामान्य चोटें आई है। गांधी नगर पुलिस मर्ग 83/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस मौत की सूचना पुलिस को डॉक्टर गिरजेश सक्सेना (Dr Girjesh Saxena) ने दी थी। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद धारा 304—ए बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दिनदहाड़े बिजली विभाग के कर्मचारी के मकान में सेंध

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!