Bhopal Loot Case: मोबाइल टॉवर कर्मचारी से चाकू मारकर लूट

Share

Bhopal Loot Case: दोनों हाथों में आई चोट, नकदी से भरा पर्स लूट ले गए बदमाश

Bhopal Loot Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मोबाइल टॉवर कर्मचारी से चाकू मारकर लूट की सनसनीखेज वारदात (Bhopal Loot Case) को अंजाम दिया गया। लुटेरों के हमले में युवक के दोनों हाथों में गंभीर चोट आई है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Purse Snatch) की है। युवक कंपनी के काम से भोपाल आया था। उसने रात में एटीएम से पैसे निकाले थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

सुबह रकम का करना था भुगतान

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने बताया महेंद्र उर्फ नयन शर्मा (Nayan Sharma) उम्र 30 साल निवासी इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जांच अधिकारी एसआई मोहन गौर (SI Mohan Gour) ने बताया महेंद्र इंदौर (Indore) में उसके बहन—बहनोई के साथ रहता है। बहन इंदौर में प्रोफेसर है। महेंद्र भी इंदौर की टेलीफोन कंपनी में प्रायवेट जॉब (Indore Mobile Tower Emloyee Loot) करता है। कंपनी के टेलीफोन टॉवर का हर महीने मैंटनेंस देना पड़ता है। उसी काम से कंपनी ने महेंद्र को बुधवार को भेजा था। महेंद्र शर्मा इंदौर से औबेदुल्लागंज जाने के लिए निकला था। वह अपनी बाइक लेकर भोपाल आया था। वह रात ठहरने के लिए भारत टॉकिज के पास लॉज में रात रूक गया था।

यह भी पढ़ें: इस वर्दीधारी अफसर के झांसे में न आए, भोपाल के कई लोगों को इस व्यक्ति की है तलाश, जानिए क्यों

पीछा करके की थी वारदात

जांच अधिकारी ने बताया महेंद्र ने कंपनी के अफसरों को फोन करके मैंटनेंस के पैसे खाते में डालने के लिए बोला। वहां से उसे खाते में राशि ट्रांसफर की गई। लॉज से नीचे उतरकर हनुमानगंज स्थित बैंक आॅफ इंडिया के एटीएम पैसे निकालने चला गया। वहां से वह शराब की दुकान पर गया। शराब पीने के बाद महेंद्र सुलभ शोचालय चला गया। वहां से बाहर निकलते ही दो लड़के उसके पीछे पड़ गए। लड़कों ने महेंद्र के गले में चाकू (Shahjahanabad Loot Case) अड़ा दिया। दोनों ने उसके साथ झूमाझटकी की जिसमें महेंद्र के दोनों हाथों में चाकू लगा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: टीचर के घर में घुसकर हाथ—पैर तोड़े 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Bhopal Loot Case
सांकेतिक चित्र

दोनों लड़के पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में 15 हजार रूपए, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पेन कार्ड गाड़ी के जरूरी कागजात थे। पुलिस ने बुधवार—गुरूवार की दरमियानी रात ढ़ाई बजे धारा 394 (मारपीट करते हुए लूट) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!