Bhopal Murder News: आरटीओ की मूंगफली ने चाकू घोंपकर की हत्या

Share

Bhopal Murder News: 27 दिन पहले चाकू मारने में बन गया था आरोपी, उसी मामले में जमानत के लिए हुआ था विवाद

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Murder News) की ताजा न्यूज गौतम नगर ​थाने से मिल रही है। यहां गुरुवार—शुक्रवार की दरमियानी रात हत्या का एक मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें शाहरुख उर्फ आरटीओ की फैजान उर्फ मूंगफली ने अपने साथी की मदद से हत्या (Bhopal Brutal Murder) कर दी है। दोनों के बीच 27 दिन पहले दर्ज एक प्रकरण को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़ने वाला भी आरोपी बना

गौतम नगर थाना पुलिस ने गुरूवार—शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग दो बजे 302/ (हत्या) का मुकदमा दर्ज किया है। मामले के आरोपी फैजान पिता लाडले मियां और जावेद पिता मट्टू है। शिकायत जैद खान पिता मुन्ने आरटीओ उर्फ जहीर खान उम्र 24 साल ने दर्ज कराई है। वह शारदा नगर नारियल खेड़ा इलाके का रहने वाला है। जैद खान (Zaid Khan) करोद सब्जी मण्डी में हम्माली करता है। वह गुरुवार रात ग्यारह बजे घर के पास खड़ा था। उसका भाई शाहरूख (Shahrukh) मरघट की गली पानी की टंकी के पास खड़ा था। वह फैजान (Fejan) से थाने में दर्ज एक केस को लेकर बातचीत कर रहा था। उसका कहना था कि उसके केस में उसका भी नाम फैजान की वजह से आया हैै। अब उसे ही जमानत कराने का इंतजाम करना पड़ेगा। फैजान के साथ जावेद (Javed) भी वहां खड़ा था। उसने फैजान से चाकू मारने के लिए बोला। फैजान ने चाकू निकालकर शाहरूख के सीने में घोंप दिया।

यह भी पढ़ें:   MP Political Drama: सरकार का सस्पेंस, कांग्रेस की कलह और भाजपा में भूचाल का भय

थाना प्रभारी रिकॉर्ड से बेखबर

जैद ने बताया शाहरूख के सीने से खून बहने लगा। दोनों आरोपी शाहरूख को छोड़कर मौके से भाग गए। खून से लथपथ शाहरूख जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद शानू पिता मोहम्मद सलीम, इरफान पिता जैद उल्ला और समीर आ गए। उसके साथ आॅटो से शाहरूख को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि 30 सितंबर की रात आरोपी फैजान ने शाहरूख नाम के एक लड़के को हाथ में छूरी मारी थी। उस समय शाहरूख ने फैजान को एक व्यक्ति को चाकू मारने पर समझाईश भी दी थी। उसका कहना था कि वह गरीब व्यक्ति है। उसके कारण उसका भी नाम बदनाम हो रहा है। उसी विवाद को लेकर दोनों में कहासुनी हो रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाहरुख और फैजान दोनों के खिलाफ कई मुकदमे थाने में पहले से दर्ज है। जबकि थाना प्रभारी सौरभ पांडे इन बातों से बेखबर नजर आए। उन्होंने कहा कि अभी मुझे कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड की जानकारी नहीं है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Fisheries Contract Dispute
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: डॉक्टर ने लगाई थी ड्रीप, अगले दिन बिस्तर से ही नहीं उठा
Don`t copy text!