Bhopal News: सीने में दर्द की शिकायत के बाद बैतूल से हमीदिया अस्पताल लाया गया था, चैकअप के बाद दम तोड़ा

भोपाल। जेल बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसे बैतूल जिले की मुलताई जेल से इलाज के लिए ट्रांसफर किया गया था। जेल बंदी को पथरी रोग था। उसका एक हमीदिया अस्पताल में सफल आपरेशन भी किया गया था। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है।डिस्चार्ज होने के बाद भोपाल जेल में उसकी दोबारा तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जता रही है।
सीने में हो रहा था दर्द
गांधी नगर (Gandhi nagar) थाना पुलिस के अनुसार कैलाश नाथ नरवरे (Kailash Nath Narware) पिता राम नरवरे उम्र 44 साल के खिलाफ ज्यादती और मारपीट के दो प्रकरण दर्ज थे। वह ज्यादती के मामले में मुलताई की जेल में बंद था। वहां कैलाश नाथ नरवरे को पेट में दर्द होता था। जिस कारण उसे 19 मई को भोपाल केंद्रीय जेल (Bhopal Central Jail) में भेजा गया। यहां चैकअप के बाद उसका पथरी का सफल आपरेशन किया गया। वह 03 जून तक हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में रहा। अगले दिन उसे गांधी नगर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। 06 जून की सुबह उसकी फिर तबीयत खराब हुई। उसे घबराहट के साथ सीने में दर्द हो रहा था। जिस कारण जीभ में उसकी दिल की बीमारी से पूर्व रक्षा गोली देकर हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। यहां चैक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। गांधी नगर थाने से मामले की जांच करने एसआई कन्हैया लाल यादव (SI Kanhaiya Lal Yadav) पहुंचे थे। गांधी नगर थाना पुलिस ने मर्ग 36/25 कायम करने के बाद प्रशासन को अवगत कराया। जिसके बाद मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।