Bhopal News: बस्ती में अलग—अलग दो स्थानों पर हुई घटनाएं, एक मामले में पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला, लेकिन हैंड राइटिंग समझने में पुलिस को आ गया पसीना

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान महिला समेत दो व्यक्तियों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर स्थित राहुल नगर बस्ती में अलग—अलग जगहों पर हुई है। एक घटना में पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। उसकी लेखन शैली पुलिस के गले नहीं उतर पा रही है। जिस कारण उसको परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। दोनों शव पीएम के लिए भेज दिए गए हैं।
बीमारी के चलते परेशान थी महिला
कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पहली घटना में संजीव सिंह (Sanjeev Singh) पिता प्रकाश सिंह उम्र 47 साल ने फांसी लगाई है। वह सफाई का काम करता था। संजीव सिंह को 19—20 मई की दरमियानी रात दो बजे फंदे पर लटका पाया गया। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। उसके अनुसार उसमें लिखा है कि जिंदगी से वह परेशान चल रहा है। घर वालों को परेशान न किया जाए। इस मामले की जांच एएसआई विनीत त्रिवेदी (ASI Vineet Trivedi) कर रहे हैं। इससे पहले राहुल नगर बस्ती में ही शबाना बी (Shabana Bee) पति शेख रफीक उम्र 35 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने बताया कि शबाना बी का पति मजदूरी करने गया था। उसका भांजा सलमान घर पहुंचा तो उसे फांसी पर लटका देखा। उसने ही पति शेख रफीक (Shaikh Rafeeq) को खबर दी थी। यह सूचना पुलिस को 19 मई की सुबह नौ बजे मिली थी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह रक्तचाप और मधुमेह की बीमारी से पीड़ित थी। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रामहेत मीणा (HC Ramhet Meena) कर रहे हैं। कमला नगर थाना पुलिस ने मर्ग 20—21/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।