Bhopal News: दो व्यक्तियों ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: बच्चों को लेकर पत्नी गई थी मायके, दो दिन पुरानी पंखे पर लटकी मिली लाश

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी (Bhopal News) में दो व्यक्तियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide News) कर ली है। उसकी पंखे पर लटकी लाश पुलिस ने बरामद की है। दोनों घटनाओं में पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। एक मामले में मृतक की पत्नी बच्चों को लेकर उसके मायके में रह रही थी। यह मामले निशातपुरा और छोला मंदिर थाना क्षेत्र के हैं। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया ​है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

इसलिए मायके गई थी पत्नी

निशातपुरा थाना पुलिस को 14 मार्च की सुबह लगभग 8 बजे दुर्गा प्रसाद अ​हिरवार ने उसके छोटे भाई के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान पप्पू अहिरवार पिता रूप नारायण अहिरवार उम्र 30 साल के रूप में हुई है। निशातपुरा पुलिस मर्ग 13/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि पप्पू अहिरवार कपिला नगर में रहता था। उसके दो बच्चे हैं। वह शराब पीने का आदी था। इसी लत के कारण पत्नी दोनों बच्चों को लेकर पिछले एक साल से सागर स्थित मायके में जाकर रह रही है। पप्पू (Pappu) मजदूरी करता था। उसके कमरे में बाहर दुर्गंध आ रही थी। पड़ोसियों ने यह जानकारी परिजनों को दी थी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने बताया की उसका शव पंखे से लटका मिला था। ​इधर, छोला मंदिर थाना पुलिस को 14 मार्च की सुबह लगभग आठ बजे आकाश दुबे ने उसके भाई के आत्महत्या की सूचना दी थी। शव की पहचान कल्याण नगर स्थित कुटीर नगर दीपक दुबे पिता स्वर्गीय ओम प्रकाश दुबे उम्र 31 साल के रुप में हुई। परिजनों ने बताया कि 13 मार्च की शाम लगभग 5 बजे दीपक दुबे घर से घुमने निकला था। रात आठ—नौ बजे घर लौटकर उसने खाना खाया और कमरे में सोने चला गया। मां रजनी दुबे भी कमरे में सोने चली गई। सुबह मां उठी तो दीपक (Deepak Suicide Case) का कमरा खुला था। उसने झांककर देखा तो वह पंखे से फंदा बनाकर लटक रहा था। छोला मंदिर पुलिस मर्ग 10/22 दर्ज कर लिया है।
नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दस दिन पहले खोली होटल में हुआ था भीषण हादसा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!