Bhopal News: फेंसिंग में फैले करंट से मौत

Share

Bhopal News: वयोवृद्ध महिला समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से जुड़ी है। यह घटनाएं बैरसिया और गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। बैरसिया में एक व्यक्ति की फेंसिंग में फैले करंट से मौत (Bhopal Suspicious Death) हुई है। जिसकी जांच करने का दावा पुलिस कर रही है। जबकि खदान के भीतर वयोवृद्ध महिला की लाश मिली है। दोनों शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

बेटी ने पहचानी लाश

गांधी नगर थाना पुलिस को सोमवार सुबह 12 बजे एक अज्ञात महिला के मौत की सूचना आई थी। यह जानकारी सिराज ने दी थी। गांधी नगर पुलिस मर्ग 73/21 कायम कर जांच कर रही है। एएसआई विश्वनाथ (ASI Vishvnath) ने बताया मृतका शांता बाई पति स्वर्गीय छगनलाल उम्र 80 साल की मौत हुई है। शांता बाई (Shanta Bai) लालघाटी स्थित बरेला गांव में बेटी के साथ रहती थी। वह बीमार रहती थी। घटना वाले दिन वह पैदल—पैदल घर से निकली थी। उसकी लाश एयरपोर्ट के सामने खदान के पानी में थी। पुलिस का अनुमान है कि शौच के बाद पैर फिसलने से वह हादसे का शिकार हुई है। इधर, बैरसिया थाना पुलिस को भी सोमवार दोपहर 12 बजे एक व्यक्ति के मौत की सुचना मिली थी।

बैरसिया पुलिस मर्ग 68/21 कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई दिलीप जायसवाल (SI Deelip Jaiswal) ने बताया परवेज खान पिता करीम खान उम्र 30 साल की मौत हुई है। परवेज खान खेती करता था। उसके घर के चारों तरफ तार की फेंसिंग लगी है। उसी फेंसिंग में करंट फैल गया था। जिसकी चपेट में परवेज आ गया था। इस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना का अभी भौतिक परीक्षण किया जाना बाकी है। जिसके बाद करंट फैलने को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: बाइक सवार दो लड़के मोबाइल छीनकर भागे
Don`t copy text!