Bhopal News: दो व्यक्तियों के साथ जाते वक्त उसको टारगेट करके दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। नगर निगम पार्किंग ठेकेदार पर दो नकाबपोशों ने हमला कर दिया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के तलैया इलाके में हुई। पीड़ित हैंडीकेप भी है। फिलहाल हमले के पीछे पुलिस को वजह पता नहीं चली है।
मोपेड में सवार थे नकाबपोश
तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 29 जून की शाम लगभग साढ़े पांच बजे साहिबा प्रोटीन दुकान (Sahiba Protein Shop) के सामने हुई थी। आरोपी नकाब पहने हुए दो लोग थे जो मोपेड (Moped) पर सवार थे। उन्होंने मोपेड पर सवार अनस उद्दीन सिद्दीकी पिता अनीस उद्दीन सिद्दीकी उम्र 37 साल को दबोच लिया। वह तलैया थाना क्षेत्र स्थित बुधवारा (Budhwara) में रहते हैं। अनस उद्दीन सिद्दीकी (Anas Uddin Siddiqui) चटोरी वाली गली में पार्किंग का ठेका चलाते हैं। वह मोपेड में सलमान खान (Salman Khan) और यासिर अली (Yasir Ali) के साथ बीच में बैठे थे। आरोपियों ने सिर्फ उनके साथ जमकर मारपीट की थी। तलैया थाना पुलिस ने इस मामले में 30 जून को सामान्य मारपीट की धाराओं में प्रकरण 208/26 दर्ज किया है। लूटपाट की संभावनाओं से इंकार करते हुए रंजिश की अटकले पुलिस की तरफ से लगाई जा रही है। आरोपियों का पता लगाने के लिए चौराहे और दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम पुलिस कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।