Bhopal News : बीई की छात्रा का दो मनचलों ने बुरी नीयत से पकड़ लिया हाथ 

Share

Bhopal News : बिहार के रहने वाले हैं आरोपी, कॉलेज में करते हैं पढ़ाई

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। चाय की दुकान में सहेलियों के साथ बैठी इंजीनियरिंग कॉलेज की एक छात्रा के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपी भी कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  सिटी के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। इस घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने थाने में देरी से दर्ज कराई है। उसका कहना था कि वह घटना से सहम गई थी। माता—पिता से बातचीत के बाद वह थाने पहुंची थी।

विरोध किया तो आरोपियों ने  झूमा झटकी की

पिपलानी पुलिस ने 11 मई की रात करीब आठ बजे धारा 354/354—घ/323/294/506 छेड़छाड़, मारपीट, गाली—गलौज और धमकाने के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय पीडि़ता भोपाल के बाहर की रहने वाली है। वह यहां एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीई सेकंड इयर की पढ़ाई कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि इंजीनियरिंग के छात्र अंशुमान और आदर्श उसका पीछा करते हुए आए और वह जब सचिन ममता अस्पताल (Mamta Hospital) के पास एक चाय के टपरे पर खड़ी थी। तभी वहां मौजूद लोगों के सामने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगे। आरोपी इस बात से नाराज थे कि पीडि़ता उनका फोन रिसीव नहीं करती और न ही उससे रास्ते में बात करती है। पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ झूमा झटकी कर दी और धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी मूलत: बिहार के रहने वाले हैं। यहां किराये का कमरा लेकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   जिस डॉक्टर ने विधायक पर मुकदमा दर्ज कराया, उसी अस्पताल को उन्होंने दिए 10 लाख

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!