Bhopal News : पारिवारिक कलह से तंग युवक ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News : परिजनों के बयानों पर टिकी अब पूरी जांच, पीएम के बाद होगी अगली कार्रवाई

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पारिवारिक कलह से तंग आकर एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। हालांकि यह बात शुरुआती जांच में सामने आई है। घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। इधर, एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई है। इसमें टक्कर मारने वाले वाहन और मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। यह घटना भोपाल देहात क्षेत्र के बिलखिरिया इलाके में हुई है। पुलिस ने दोनों शव पीएम के लिए भेज दिए हैं।

पीपुल्स अस्पताल से मिली खबर

निशातपुरा थााना पुलिस के अनुसार 11 मई की शाम लगभग पांच बजे पीपुल्स अस्पताल (People Hospital) से डॉक्टर बागडे ने एक व्यक्ति को मृत हालत में लेकर आने की जानकारी दी थी। शव की पहचान धर्मेंद्र जाट (Dharmendra Jaat) पुत्र किशोरी लाल उम्र 35 साल के रुप में हुई। वह करोंद इलाके में रहता था और मजदूरी करता था। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया है। निशातपुरा पुलिस मर्ग 22/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जनहित में जारी संदेश: आत्महत्या की बात सोचना मानसिक बीमारी है। यदि आपको यह महसूस होता है तो 18005990019 पर कॉल करें। यह निशुल्क सेवा है जिसमें चिकित्सक रोग के निदान के लिए मौजूद रहते हैं।  

सीसीटीवी कैमरे से होगी तलाश

इधर, बिलखिरिया पुलिस मर्ग 20/22 दर्ज कर एक मामले की जांच कर रही है। पुलिस सड़क हादसे में मौत होने की संभाावना जता रही है। पुलिस को एलएनसीटी कॉलेज (LNCT College)के सामने शव होने की सूचना मुकेश शर्मा ने दी थी। शव 30 वर्षीय अज्ञात युवक का बताया जा रहा है। उसे टक्कर मारने वाले वाहन का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मौके पर दुर्घटना होने के सबूत मिले हैं। किस वाहन से यह हुआ यह पता लगाया जा रहा है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्कूटी सवार को ओवरटेक करने के बाद पीटा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!