Bhopal News: रिटायर्ड स्पेशल डीजी और उनके बेटे पर एफआईआर दर्ज

Share

Bhopal News: रीवा से सरकारी नौकरी लगाने का लालच देकर निजी फॉर्म हाऊस में रखा,कई अन्य युवकों को भी बंधक बनाने का आरोप

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भारतीय पुलिस सेवा से रिटायर्ड मध्यप्रदेश कैडर के अधिकारी शैलेष सिंह, उनके आईपीएल खेलने वाले बेटे शशांक सिंह (Shashank Singh) और उनके वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर की रातीबड़ थाना पुलिस की तरफ से की गई है। आरोप उनके बंगले में तीन दिन पहले रीवा से खाना बनाने आए रसोईए ने लगाए हैं।

रसोईए ने लगाए ये आरोप

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में प्रकरण 29 जून की शाम लगभग पांच बजे दर्ज किया गया। मारपीट में विपेंद्र सिंह तोमर पिता स्वर्गीय रतन सिंह तोमर उम्र 31 साल को चोटें आई है। वह रीवा (Rewa) जिले के अतरेला चौखडी गांव में रहते हैं। विपेंद्र सिंह तोमर (Vipendra Singh Tomar) 15 हजार रुपए के वेतन में रिटायर्ड स्पेशल डीजी शैलेष सिंह (Retired DG Shailesh Singh) के बंगले में बने कर्मचारियों के आवास में रहते हुए काम करने आए थे। उनके साथ कमरे में चार अन्य व्यक्ति भी रहते हैं। यह नौकरी रीवा जिले के ऊर्जा विभाग (Energy Department) में तैनात आरडी मिश्रा (RD Mishra) के कहने पर मिली थी। एक दिन पहले विपेंद्र सिंह तोमर का मोबाइल (Mobile) उनसे छीन लिया गया था। जिस कारण विवाद की स्थिति बनी और मारपीट की अवस्था तक पहुंच गई। पुलिस ने बयानों के आधार पर पिता-पुत्र के अलावा वाहन चालक के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, धमकाने का प्रकरण दर्ज किया है। विपेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि उनके बंगले में तीन अन्य कर्मचारी भी जबरिया काम करने के बंधक बनाए हुए हैं। इन सभी लोगों को सरकारी सेवा में अवसर मिलने का झांसा देकर लाया गया है।

यह भी पढ़ें:   MP POLICE TRANSFER : अब परिवहन विभाग में होंगे तबादले, आयुक्त के साथ इन अधिकारियों को बदला जाएगा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!